ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरयुवतियों से छेड़छाड़ पड़ी महंगी, चप्पलों से हुई पिटाई

युवतियों से छेड़छाड़ पड़ी महंगी, चप्पलों से हुई पिटाई

गुरुवार को दो युवतियों को परेशान कर रहे मनचले व्यक्ति की युवतियों ने भरे बाजार चप्पलों से पिटाई की। बाद में व्यापारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर...

युवतियों से छेड़छाड़ पड़ी महंगी, चप्पलों से हुई पिटाई
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 19 Aug 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को दो युवतियों को परेशान कर रहे मनचले व्यक्ति की युवतियों ने भरे बाजार चप्पलों से पिटाई की। बाद में व्यापारियों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

एक व्यक्ति कई दिनों से एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली दो युवतियों का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहा था। आज पार्लर के बाद दोनों युवतियां अपनी एक अन्य सहेली के साथ घर लौट रही थीं। तभी रास्ते में व्यक्ति ने उनके साथ अश्लील हरकत की। जिस पर तीनों युवतियों ने विरोध करते हुए उसका हेलमेट छीन लिया। छीना झपटी में भीड़ इक्ट्ठी हो गई। भीड़ बढ़ती देख उक्त व्यक्ति भागने लगा, परंतु लोगों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान पार्लर संचालिका व उसके साथ काम करने वाली दोनों युवतियों ने उसकी चप्पलों से जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस को सौंप दिया। सरे बाजार आशिक की चप्पलों से पिटाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें