ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरयुवती लापता, गोताखोरों ने तलाशा यमुना में

युवती लापता, गोताखोरों ने तलाशा यमुना में

जंगल में लकड़ी बीनने गयी एक युवती पिछले कई घंटों से लापता है। ग्रामीणों ने युवती के यमुना नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की है। सूचना मिलते ही पुलिस...

युवती लापता, गोताखोरों ने तलाशा यमुना में
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 01 Feb 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

मिर्जापुर। जंगल में लकड़ी बीनने गयी एक युवती पिछले कई घंटों से लापता है। ग्रामीणों ने युवती के यमुना नदी में डूबने की आशंका व्यक्त की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आशंका के आधार पर गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश शुरू की लेकिन समाचार लिखे जाने तक सफलता नहीं मिल पायी थी।

मिली जानकारी के मुताबिक मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर बांस माजरी निवासी एक युवती रूबी पुत्री हेमराज उम्र 21 वर्ष प्रातः अन्य महिलाओं के साथ लकडी बीनने गांव लोदीबांस इलाके में गयी थी। वहां से वापस लौटते समय बीच में पड रही यमुना नदी पर उक्त युवती अचानक लापता हो गयी। जिसके पानी में डूबे जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसी सूचना पर हथनीकुंड चौकी इंचार्ज दीपक कुमार पुलिस बल व गोताखोरो के साथ मौके पर पहुंचे और लापता युवती की तलाश शुरू कर दी। चौकी इंचार्ज ने बताया कि युवती को नदी के पानी में डूबते किसी ने नही देखा, बल्कि पानी के पास चलते देखा था। इसी आशंका के आधार पर पानी में उसकी तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें