Saharanpur News: भतीजी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर चाचा पर जानलेवा हमला
Saharanpur News: थाना बड़गांव के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को दुकान बुलाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। जब युवती ने शोर मचाया, तो आरोपी ने उसके चाचा पर लोहे की रॉड से हमला किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

Saharanpur News: थाना बड़गांव क्षेत्र के एक गांव में एक युवती को दुकान में बहाने से बुलाकर छेड़छाड़ करने और शोर मचाने पर पहुंचे उसके चाचा पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवती के पिता ने दी तहरीर में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे पीड़िता अपने घेर से घर जा रही थी। रास्ते में विनोद टेंट वाले की दुकान के पास पहुंचते ही आरोपी गौरव ने उसे किसी बहाने से दुकान के भीतर बुला लिया और दरवाजा बंद कर दिया।
इसके बाद गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए पीड़िता ने शोर मचाया, जिसकी आवाज सुनकर उसका चाचा मौके की ओर दौड़ा। मौके पर पहुंचते ही आरोपी गौरव, उसके भाई गोविंद व पिता मदन ने मिलकर नीसू पर लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। आरोपियों ने उसके सिर व शरीर पर लगातार कई वार किए, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हमले के बाद आरोपी गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी गौरव पुत्र मदन, उसके भाई गोविंद व पिता मदन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


