नर्सरी से जनरेटर का सामान चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - नर्सरी से जनरेटर का सामान चोरी नर्सरी से जनरेटर का सामान चोरी नर्सरी से जनरेटर का सामान चोरी नर्सरी से जनरेटर का सामान चोरी नर्सरी से जनरेटर का सामान

नर्सरी से जनरेटर का सामान चोरी

चिलकाना। चिलकाना में चोरों ने एक नर्सरी से जनरेटर की मोटर चोरी कर ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला निवासी सुमित कुमार सैनी पुत्र शेर सिंह सैनी ने बताया कि वह गांव पटनी में नर्सरी संचालित करते है।गुरुवार की रात आए तेज तूफान के दौरान नर्सरी का चौकीदार वहां बने कमरे में सो गया। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर नर्सरी में रखे जनरेटर की मोटर चोरी कर ले गए। सुबह जब सुमित कुमार नर्सरी पहुंचे तो जनरेटर से मोटर मोटर गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद मोटर का कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित ने बताया कि चोरी की पूरी घटना नर्सरी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।