तहसील कार्यालय का जनरेटर फुंकने से कर्मचारी और जनता परेशान

तहसील कार्यालय का जनरेटर फुंकने से कर्मचारी और जनता परेशान

संक्षेप:

Saharanpur News - तहसील कार्यालय का जनरेटर पिछले दो महीने से खराब है, जिससे कर्मचारियों और जनता को परेशानी हो रही है। किराए पर जनरेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब वह भी लौटाया गया है। कर्मचारियों ने 10 केवीए का नया...

Aug 28, 2025 11:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

तहसील कार्यालय का जनरेटर पिछले करीब दो महीने से फुका हुआ है। जिससे तहसीलकर्मी व जनता परेशान हैं। हालांकि इस बीच किराए के जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। परंतु तीन पूर्व किराए के जनरेटर को भी जनरेटर मालिक ले गए जिससे परेशानी अधिक बढ़ गई है। तहसील कार्यालय में जिला स्तर से भूलेख़ कार्यालय के लिए कर्मचारियों व जनता की परेशानी को देख़ते हुए पांच केवीए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी। जो पिछले काफी समय से ठीक भी चल रहा था। परंतु भूलेख़ के अलावा अन्य कार्यालयों का भार भी जनरेटर पर पड़ने से करीब दो माह पूर्व जनरेटर फुक गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि कार्य प्रभावित न हो इसके लिए कुछ दिन बाद किराए के जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। लेकिन तीन दिन पूर्व किराए के जनरेटर के मालिक अपना जनरेटर वापिस ले गए। जिसके बाद भूलेख़ सहित अन्य कार्यालयों की व्यवस्था भी बिगड़ गई। जिसके कारण ख़तौनी आदि की नकल लेने आए किसानों व अन्य कार्य बाधित हो रहे है। साथ ही बिजली न होने पर कर्मचारियों को भी भीषण गर्मी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। तहसीलकर्मियों, अधिवक्ताओं के अलावा अपने कार्यों से आने वाले लोगों ने तहसील कार्यालय में 10 केवीए का नया जनरेटर लगवाने की मांग की है। इस संबंध में तहसीलदार प्रियंक सिंह ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। शीघ्र नया जनरेटर मिलने की उम्मीद है।