बोले सहारनपुर : पक्की सड़क-नाली और पथ प्रकाश को तरस रही गौरव विहार कॉलोनी

Jan 29, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - गौरव विहार कॉलोनी, जो लगभग 25 वर्ष पुरानी है, मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। यहां की सड़कें खस्ताहाल हैं, जलनिकासी और सीवर लाइन की व्यवस्था नहीं है। कॉलोनीवासी समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, जिससे उनकी जीवनशैली प्रभावित हो रही है।

बोले सहारनपुर : पक्की सड़क-नाली और पथ प्रकाश को तरस रही गौरव विहार कॉलोनी

वार्ड नंबर 02 स्थित गौरव विहार कॉलोनी करीब 25 वर्ष पुरानी आवासीय कॉलोनी है। लगभग 2000 की आबादी वाली यह कॉलोनी आज भी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वर्षों से जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन ठोस समाधान नहीं निकल पाया। खस्ताहाल सड़क, जलभराव, सीवर लाइन का अभाव, बिजली और बदहाल सफाई व्यवस्था ने लोगों के जीवन को नारकीय बना दिया है। गौरव विहार कॉलोनी की अधिकांश सड़कें आज भी कच्ची हैं। कई गलियों में सड़क निर्माण कभी हुआ ही नहीं, जबकि कुछ जगहों पर आधा-अधूरा कार्य छोड़ दिया गया।

बरसात के मौसम में कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दोपहिया और चारपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। बरसात के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है, जो कई दिनों तक जमा रहता है। इससे न सिर्फ आवागमन बाधित होता है, बल्कि मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहन भी कॉलोनी के अंदर तक नहीं पहुंच पाते। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़क न होने के कारण कॉलोनी का समुचित विकास नहीं हो पा रहा और संपत्ति के मूल्य पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का सुझाव है कि कॉलोनी की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों का पक्का निर्माण कराया जाए। सड़क निर्माण से पहले जलनिकासी और सीवर लाइन का कार्य किया जाए, ताकि बाद में खुदाई की समस्या न हो। गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए सीसी रोड या इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएं, जिससे सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें। जलनिकासी की समस्या कॉलोनी में जलनिकासी की समस्या लंबे समय से गंभीर बनी हुई है। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई ठोस और स्थायी व्यवस्था नहीं है। अधिकांश गलियों में नालियों का निर्माण ही नहीं कराया गया, जबकि जहां नालियां हैं, वे अधूरी या जाम पड़ी रहती हैं। बारिश होते ही पानी सड़कों, गलियों और घरों के सामने भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। कई परिवारों को घुटनों तक भरे पानी से होकर निकलना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होती है। जलभराव के कारण घरों की दीवारों में सीलन आ रही है और फर्श भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति और भी खतरनाक साबित हो रही है। इसके अलावा घरों से निकलने वाला गंदा पानी भी सड़कों पर बहता रहता है, जिससे बदबू फैलती है और पूरे इलाके का वातावरण दूषित हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो भविष्य में हालात और खराब हो सकते हैं। लोगों ने मांग की है कि कॉलोनी में पक्की और व्यवस्थित नालियों का निर्माण कराया जाए। नालियों को मुख्य नाले से जोड़ा जाए, ताकि पानी का सही तरीके से निकास हो सके। साथ ही नियमित रूप से नालियों की सफाई कराई जाए, जिससे जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिल सके। सीवर लाइन का अभाव गौरव विहार कॉलोनी में सीवर लाइन की सुविधा न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी के अधिकांश घरों में सेप्टिक टैंक बनाए गए हैं, जो समय-समय पर भरकर ओवरफ्लो हो जाते हैं। सेप्टिक टैंक से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल जाता है, जिससे बदबू के साथ-साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं। इस गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां पनपती हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बना रहता है। सेप्टिक टैंक बार-बार खाली कराने में लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। कई परिवारों के लिए यह अतिरिक्त खर्च एक बड़ी समस्या बन चुका है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि कॉलोनी में व्यवस्थित रूप से सीवर लाइन बिछा दी जाए और उसे नगर निगम की मुख्य सीवर लाइन से जोड़ दिया जाए, तो स्वच्छता व्यवस्था में बड़ा सुधार हो सकता है। इससे गंदा पानी सड़कों पर नहीं फैलेगा और लोगों को सेप्टिक टैंक की बार-बार होने वाली परेशानी से स्थायी राहत मिलेगी। बिजली के पोलों की कमी कॉलोनी की कई गलियों में बिजली के पोल न होने से लोगों को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में स्थानीय निवासियों ने लकड़ी की बल्लियों के सहारे बिजली के तार टांग रखे हैं, जो किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। तेज हवा या बारिश के दौरान तार टूटने, करंट फैलने और आग लगने की आशंका बनी रहती है। यह स्थिति बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन स्थानों पर बिजली के पोल नहीं हैं, वहां शीघ्र पक्के पोल लगाए जाएं। साथ ही अव्यवस्थित तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित कर दुर्घटनाओं की संभावना को खत्म किया जाए। स्ट्रीट लाइट का अभाव कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण रात के समय चारों ओर घना अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और चोरी, छिनैती व अन्य असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ जाता है। अंधेरे के कारण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं। कई बार आपात स्थिति में बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो जाता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कॉलोनी की हर गली और मुख्य मार्ग पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। साथ ही इनके नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि रात के समय कॉलोनी सुरक्षित और रोशन बनी रहे। हाईटेंशन तार का खतरा कॉलोनी के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार स्थानीय लोगों के लिए हमेशा खतरे का कारण बना हुआ है। बरसात, तेज हवा या आंधी के समय तार टूटने अथवा झूलने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे जान-माल के नुकसान का डर बना रहता है। बच्चों के खेलने और लोगों के दैनिक आवागमन के दौरान भी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना बेहद जरूरी है। उनका सुझाव है कि हाईटेंशन तार को कॉलोनी के बाहर स्थानांतरित किया जाए या फिर उसे भूमिगत किया जाए, ताकि लोगों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सके। समस्या -कॉलोनी की अधिकांश सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है -कॉलोनी में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है -कॉलोनी में सीवर की सुविधा नहीं है -कॉलोनी की कुछ गलियों में बिजली के पोल नहीं है -कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं हैं -कॉलोनी में हाईटेंशन तार गुजर रहा है सुझाव -कॉलोनी की सड़कों का निर्माण कराया जाए -कॉलोनी में जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण कराया जाए -कॉलोनी में सीवर की लाइन बिछाई जाए -कॉलोनी में बिजली के पोल लगाए जाएं -कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए -हाईटेंशन तार को स्थानांतरित अथवा भूमिगत किया जाए प्रतिक्रिया कॉलोनी की अधिकांश सड़कें कच्ची हैं। जबकि कुछ जगहों पर आधा-अधूरा कार्य छोड़ दिया गया। बरसात के मौसम में कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं। मनीष कुमार कॉलोनी में जलनिकासी की समस्या लंबे समय से गंभीर बनी हुई है। यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई ठोस और स्थायी व्यवस्था नहीं है। हरीपाल सिंह सीवर लाइन की सुविधा न होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण मच्छर और मक्खियां पनपती हैं। नीरज कॉलोनी में पक्की और व्यवस्थित नालियों का निर्माण कराया जाए। नालियों को मुख्य नाले से जोड़ा जाए, ताकि पानी का सही तरीके से निकास हो सके। नरेश जलभराव के कारण घरों की दीवारों में सीलन आ रही है और फर्श भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। रीटा सड़क निर्माण से पहले जलनिकासी और सीवर लाइन का कार्य किया जाए, ताकि बाद में खुदाई की समस्या न हो। सीसी रोड का निर्माण कराया जाए। सुनीता सड़कों से लेकर जलनिकासी, सीवर, बिजली और सफाई तक लगभग हर व्यवस्था बदहाल स्थिति में है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन समाधान नहीं हुआ है। बबीता जिन स्थानों पर बिजली के पोल नहीं हैं, वहां शीघ्र पक्के पोल लगाए जाएं। साथ ही अव्यवस्थित तारों को सुरक्षित तरीके से व्यवस्थित कर दुर्घटनाओं की संभावना को खत्म किया जाए। मंजू कॉलोनी की हर गली और मुख्य मार्ग पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। साथ ही इनके नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नाथीराम कॉलोनी के ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार स्थानीय लोगों के लिए हमेशा खतरे का कारण बना हुआ है। बरसात, तेज हवा या आंधी के समय तार टूटने अथवा झूलने की आशंका बढ़ जाती है। मनोज कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था न होने के कारण रात के समय चारों ओर घना अंधेरा छा जाता है। चोरी, छिनैती व अन्य असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ जाता है। नीलम हाईटेंशन तार को कॉलोनी के बाहर स्थानांतरित किया जाए या फिर उसे भूमिगत किया जाए, ताकि लोगों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण मिल सके। आयुषि -वर्जन निगम लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के प्रति ढृढ संकल्पित है। गौरव विहार कॉलोनी की नगर निगम संबंधित समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। डॉ. अजय कुमार, महापौर

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;