ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरथाने के सामने व्यापारी से मारपीट करने पर गैंगस्टर गिरफ्तार

थाने के सामने व्यापारी से मारपीट करने पर गैंगस्टर गिरफ्तार

थाने के सामने व्यापारी से मारपीट करने के मामले में गैंस्टर और सट्टे के आरोपी रहे सागर गुप्ता व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया...

थाने के सामने व्यापारी से मारपीट करने पर गैंगस्टर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 19 May 2020 10:53 PM
ऐप पर पढ़ें

थाने के सामने व्यापारी से मारपीट करने के मामले में गैंस्टर और सट्टे के आरोपी रहे सागर गुप्ता व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। व्यापारियों ने रास्ते में दीवार करने का विरोध किया था। जिसके बाद उसने अपने कुछ साथियों के साथ आकर थाने के सामने ही व्यापारियों से मारपीट की थी।

पुलिस ने व्यापारी राकेश गोयल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम लिया। पुलिस ने देर शाम सागर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मामला सहारनपुर के प्रमुख बाजार मोरगंज का है। मोरगंज में दुकनों के बीच एक रास्ता है, जिसमें से होकर व्यापारी अपनी दुकानों तक पहुंचते हैं। आरेाप है कि सागर गुप्ता ने अपनी दुकान के सामने दीवार बनाकर रास्ते पर टिनसेट डालकर रास्ते पर कब्जा कर लिया। जैसे ही इसका पता अन्य व्यपापरियों को चला तो वह मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया।

रात को ही एसएसपी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने दीवार को तुड़वा दिया। व्यापरी राकेश का आरोप है कि दीवार तोड़े जाने के बाद सागर गुप्ता अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और व्यापारियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। देर रात तक मामला थाने में ही चलता रहा। इसके बाद कुछ भाजपा नेताओं ने इस मामले में समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन, बात नहीं बनी। जिसके बाद पुलिस ने राकेश गोयल की तहरीर पर सागर गुप्ता व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। साथ ही आरोपी सागर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी सुर्खियों में रहा है सागर गुप्ता

सागर गुप्ता इससे पहले भी सुर्खियों में रहा है। आईपीएल में सट्टा लगाने के मामले में उसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमें कायम किये थे। यही नहीं सागर वउसके साथियों के साथ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई थी। साथ ही सागर को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। सागर गुप्ता एक भाजपा नेता का करीबी है। भाजपा नेता एक बड़े पुलिस अधिकारी को अपना करीबी बताता है।

वर्जन

रास्ते में दीवार बनाकर कब्जा करने का मामला सामने आया था। जिसका विरोध करने पर सागर गुप्ता व उसके साथियों ने व्यापारियों से मारपीट की थी। सागर गुप्ता पर सट्टे और गैंगस्टर के मुकदमे भी कायम हो चुके हैं। व्यापारियों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सागर गुप्ता को हिरासत में लिया गया है।

-विनीत भटनागर, एसपी सिटी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें