किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, सगे भाईयों सहित तीन नामजद

Apr 06, 2026 11:21 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - गंगोह के एक गांव में दो किशोरियों के साथ रास्ते में गाड़ी रोककर अश्लील छेडछाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने वाले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरियों ने अपने माता-पिता को बताया, जिन्होंने आरोपियों के परिजनों से शिकायत की, लेकिन उन्हें धमकी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, सगे भाईयों सहित तीन नामजद

गंगोह, संवाददाता। कोतवाली अन्तर्गत एक गांव की दो किशोरियों के साथ बीच रास्ते में रोककर अश्लील छेडछाड करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गाडी सवार दो सगे भाईयों सहित तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है वे दोनों गंगोह से गांव फतेहपुर जा रही थी, उनके पीछे कार में उनके गांव के ही दो सगे भाईयों सहित युवक अश्लील हरकतें कर रहे थे। आरोपियों ने आगे चलकर बीच रास्ते में सुनसान जगह उनके सामने गाडी लगाकर रोक लिया और अश्लील छेडछाड करने लगे। विरोध करने और शोर मचाने पर किसी को न बताने की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग खडे हुए।

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने घर जाकर माता को यह बात बताई। इसके बाद उनके माता पिता आरोपियों के परिजनों से शिकायत करने उनके घर पहुंचे तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्होंने उलटे किशोरियों के घरवालों को ही धमकाना और मारपीट करना शुरु कर दिया। मौके पर ही 112 डायल पुलिस के सामने ही उनसे बदतमीजी और ईंट उठाकर मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा कायम करके जांच शुरु करदी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।