निशुल्क शिविर में 45 दिव्यांगों को लगाए गए कृत्रिम हाथ-पैर

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

निशुल्क शिविर में 45 दिव्यांगों को लगाए गए कृत्रिम हाथ-पैरनिशुल्क शिविर में 45 दिव्यांगों को लगाए गए कृत्रिम हाथ-पैरनिशुल्क शिविर में 45 दिव्यांगों क

निशुल्क शिविर में 45 दिव्यांगों को लगाए गए कृत्रिम हाथ-पैर

सहारनपुर, संवाददाता। श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ और विद्याग्रेस फाउंडेशन के संयुक्त आयोजन में जैन बाग स्थित जैन धर्मशाला में निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया। शिविर में 45 दिव्यांगजनों को कृत्रिम हाथ व पैर लगाए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन जैन समाज अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, संरक्षक व पूर्व नगराध्यक्ष राकेश जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई, डिप्टी मेयर मयंक गर्ग, जैन समाज उपाध्यक्ष विपिन जैन और संस्था अध्यक्ष दीपक जैन एडवोकेट ने भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन अमित जैन बिन्नी ने किया। राजेश कुमार जैन ने बताया कि अब तक करीब 2500 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग लगाए जा चुके हैं।

शीतल बिश्नोई, जे.डी. जैन, प्रीति जैन, ममता जैन और विपुल जैन ने सेवा को मानवता की मिसाल बताया। शिविर में अनुज जैन, संदीप जैन, चंद्र भैया, पार्षद गौरव जैन, मनोज जैन, मानसिंह जैन, अनिल जैन सीए, विजयलक्ष्मी जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।