Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFree Health Camp Organized in Haroda Village 510 Patients Tested
हरौड़ा में स्वास्थ्य शिविर, 510 लोगों की हुई जांच

हरौड़ा में स्वास्थ्य शिविर, 510 लोगों की हुई जांच

संक्षेप:

Saharanpur News - शुक्रवार को हरौड़ा गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 510 मरीजों की जांच की गई, जिसमें विभिन्न बीमारियों की पहचान की गई। विधायक आशु मलिक ने शिविर का निरीक्षण किया और मरीजों को बेहतर इलाज की सलाह दी। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के स्टॉल लगाए।

Dec 05, 2025 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

शुक्रवार को पुवांरका ब्लॉक के गांव हरौड़ा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हरौड़ा मुस्तकीम में लगाए गए इस शिविर में दूर-दराज के ग्रामीण बड़ी संख्या में पहुंचे और 510 लोगों की जांच की गई। विधायक आशु मलिक ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दिखा और मरीजों को जांच उपरांत बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एनसीडी, संक्रामक रोग, आयुष्मान योजना, नेत्र जांच, हिपेटाइटिस, एचआईवी, मलेरिया, डेंगू सहित कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों के स्टॉल लगाए। काली नदी और ढमोला नदी क्षेत्र के ढमोला, सलेमपुर भूकड़ी, पीकी, मढ़, गोकलपुर, मुल्ला नगराजपुर, गांगलहेड़ी, हरौड़ा, तेलीपुरा, पाली, महेश्वरी, सरकड़ी खुमार, सोना सैय्यद माजरा, खाना खंडी, रिहड़ी मोहिद्दीनपुर, मालाहेड़ी और माटकी गांवों से ग्रामीण पहुंचे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिविर में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनुज, चेस्ट फिजिशियन डॉ. ओपी. गुप्ता, कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मयंक गौतम, मनोचिकित्सक डॉ. ख्वाजा खैयाम, डेंटल सर्जन डॉ. दीपाली और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. शशांक तोमर ने मरीजों का परीक्षण किया। कुल 510 मरीजों की जांच हुई, जिनमें हाईपरटेंशन, शुगर, बुखार, खांसी, चर्म रोग, दंत और नाक-कान-गला से संबंधित मरीज शामिल रहे। साथ ही एचआईवी 35, एचसीवी 6, हिपेटाइटिस-बी 8, शुगर 55, टीबी स्क्रीनिंग 70 और एक्स-रे 70 जांचें की गईं। शिविर में 14 आयुष्मान कार्ड बनाए गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 4 बच्चों को पोषाहार दिया। जांच के दौरान 4 कैंसर मरीज भी मिले, जो पहले से अपना उपचार बाहर करा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. कपिल देव, शिवांका गौड़, मनोज कौशिक समेत विभागीय टीम मौजूद रही।