Saharanpur News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा 92 हजार की ठगी
Saharanpur News: सहारनपुर में एक युवक से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 92 हजार रुपये की ठगी की गई। आरोपी ने बैंककर्मी बनकर पीड़ित से संपर्क किया और उनके क्रेडिट कार्ड से 67 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन करवा दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Saharanpur News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा 92 हजार की ठगी क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा 92 हजार की ठगी
सहारनपुर, संवाददाता। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला ढोलीखाल निवासी एक युवक से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 92 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी ने खुद को बैंककर्मी बताया। पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ठगी की पूरी कहानी
मोहल्ला ढोलीखाल निवासी कलीम ने एक बैंक में क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। इसके पश्चात बैंक से उन्हें कार्ड मिल गया था। इसके चार दिन बाद उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की बात कही। पीडि़त का कहना है कि आरोपी ने उसे लंबी बातचीत करता रहा। इसी बीच उनके क्रेडिट कार्ड से 67 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो गई। बाद में कार्ड की जानकारी जांचने पर पता चला कि उनके नाम पर 25 हजार रुपये लोन भी ले लिया गया। इस तरह कुल 92 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीडि़त ने आरोपी के नंबर कॉल की तो फोन स्वीच ऑफ मिला। पीडि़त ने अज्ञात के खिलाफ थाना कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है。
पुलिस की कार्यवाही
--------
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


