Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFraud in Uttarakhand Man Loses 16 Lakhs in Land Deal Receives Death Threats
जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख हड़पे, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख हड़पे, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संक्षेप:

Saharanpur News - उत्तराखंड में एक व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रकम वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

Oct 23, 2025 11:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

एक व्यक्ति से उत्तराखंड में जमीन बेचने के नाम पर 16 लाख रुपये हड़पने और रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली सदर बाजार में सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना नागल के गांव लाखनौर निवासी रामपाल सिंह के मुताबिक उससे उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के थाना भगवानपुर अंतर्गत गांव रायपुर में कुछ लोगों ने जमीन बेचने का सौदा तय किया। 56 लाख रुपए में इकरारनामा हुआ था और आरोपी योगेश, निखिल पुत्रगण सुरेश कुमार और उनकी मां शिक्षा देवी निवासी रायपुर ने उससे नगद व ऑनलाइन 16 लाख रुपये एग्रीमेंट के समय लिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मगर उसके बाद न तो बैनामा कराया और न ही उसकी रकम वापस की। आरोप कि 14 जून 2025 को जब वह हसनपुर से टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग पर था तो तीनों आरोपियों के साथ रंजीत निवासी हसनपुर उत्तराखंड, उस्मान निवासी खेलपुर उत्तराखंड, मौजूदा ग्राम प्रधान महकार व श्रवण निवासी बिन्दू खरक उत्तराखंड सहित शिक्षा देवी और उसके दोनों बेटे योगेश कुमार व निखिल कुमार उसे मिले और उसे धमकाया कि अगर रुपये वापस मांगे तो जान से मार देंगे। आरोप है कि जाति सूचक शब्द भी कहे गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।