
मकान खरीदने में किया फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज
Saharanpur News - मकान खरीदने में किया फर्जीवाड़ा, मुकदमा दर्ज
देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित कृष्णा एन्क्लेव सिटी में एक व्यक्ति से मकान खरीदने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने 56 लाख रुपये हड़प लिए। पीडि़त ने अदालत के माध्यम से देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नूर बस्ती निवासी फिरोज अहमद ने दर्ज कराए मामले में बताया कि मोहम्मद मेहंदी हसन से कृष्णा एन्क्लेव स्थित 218.10 वर्ग गज के मकान का सौदा 56.92 लाख में किया था। सौदे के तहत तीन चेक और 50 हजार रुपये नगद दिए।
बाद में एक चेक वापस कर नगद भुगतान किया। इसका वीडियो भी बनाया गया। पीड़ित ने मकान पर लोन लेने की प्रक्रिया शुरू की। बैंक ने बैनामा में दस्तावेजों की विसंगति के चलते लोन देने से इंकार कर दिया। पता चला कि मोहम्मद इकराम ने मकान की खरीद और बिक्री के बैनामों में दो अलग-अलग आधार कार्ड और पिता का नाम दर्शाया है। एक में पिता का नाम मेहंदी हसन और दूसरे में मोहम्मद अफजाल है। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुए फर्जीवाड़े का पता चला है। पीडि़त ने कोर्ट के माध्यम से मोहम्मद इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ----------

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




