ठगी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

छुटमलपुर में एक युवक ने म्यूचुअल बेनिफिट निधि कंपनी के डायरेक्टर्स पर 50,000 रुपये ठगी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले भी अन्य लोगों ने कंपनी के संचालकों पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया था।

ठगी के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

छुटमलपुर, संवाददाता। कस्बे में स्थित म्यूचुअल बेनिफिट निधि कंपनी के डायरेक्टर्स पर थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी एक युवक ने कम्पनी पर फर्जी तरीके से पचास हजार रुपये ठगी करने का आरोप लगाया। पीड़ित की अपील पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित विजय कांबोज के अनुसार उसने वर्ष 2024 में उक्त कंपनी में दो खातों में 45 हजार चार सौ व 4 हजार छह सौ रुपए जमा कराए थे। मांगने पर डायरेक्टर्स ने पैसे देने से मना कर दिया है। इससे पहले ग्राम मीरपुर निवासी इन्द्रेश कुमार तथा शेरपुर खानाजादपुर निवासी विकास कुमार ने भी स्वाति म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड के संचालकों पर 2 लाख 8 हजार रुपए हड़पने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कोर्ट द्वितीय के आदेशों पर थानाध्यक्ष फतेहपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।