ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरनगर निगम क्षेत्र में चार कोविड श्मशान बनेंगे, तैयारी तेज

नगर निगम क्षेत्र में चार कोविड श्मशान बनेंगे, तैयारी तेज

कोरोना के खिलाफ जंग में हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। कोरेाना से होने वाली मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए नगर निगम ने चार श्मशान घाट बनाने की...

नगर निगम क्षेत्र में चार कोविड श्मशान बनेंगे, तैयारी तेज
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 03 May 2021 03:32 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना के खिलाफ जंग में हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। कोरेाना से होने वाली मौत के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए नगर निगम ने चार श्मशान घाट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही शिवपुरी में सात, नुमाइशकैंप में दो और हकीकतनगर में दो कोविड प्लेट फार्म बनाए जा रहे हैं। वही नुमाइशकैंप में विद्युत शवदाह गृह बनाए जाएंगे।

रविवार को मेयर संजीव वालिया ने सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम और निगम के नायब तहसीलदार जनेश्वर को साथ लेकर महानगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। कोविड -19 शवों की अंत्येष्टि के लिए चार और नए शमशान घाट बनाने के लिए स्थान चिह्नित किया। मेयर वालिया ने बताया कि इसके लिए मनोहरपुर, ताहरपुर, सांवलपुर नवादा तथा एक हसनपुर में श्मशान बनाने को जगह देखी गई है। इन स्थानों पर कोविड संक्रमण से मृत लोगों की अंत्येष्टि के लिए अलग से प्लेट फॉर्म बनाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिवपुरी में कोविड से संक्रमित अधिक शवों की संख्या को देखते हुए निगम द्वारा वहां सात और प्लेट फॉर्म बनवाये जा रहे है। सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि ताहरपुर में तीन शेड प्लेट फॉर्म तथा तीन बिना शैड प्लेट फॉर्म बनाए जाएंगे। सांवलपुर नवादा और मनोहरपुर में दो-दो प्लेट फार्म बनाये जाएंगे।

नुमायश कैंप में विद्युत शव दाह गृह के लिए स्थान चिह्नित

सहारनपुर। कोविड-19 संक्रमण से बढ़ती मौतों को देखते हुए नगर निगम द्वारा पहला विद्युत शवदाह गृह नुमाइशकैंप में बनाया जायेगा। इसके लिए नुमायश कैंप में स्थान का चयन कर लिया गया है। नुमायश कैंप शमशान के प्रधान कृष्ण लाल ठक्कर को भी उन्होंने बताया है कि शासन की मंशा के अनुरुप शमशान घाट में लकड़ी व अन्य किसी व्यक्ति को कोई परेशानी न हो इसके लिए शमशान की प्रबंध समिति अपने स्तर से भी व्यवस्थाएं सुनिश्चि कर ले।

शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

नगर निगम सीमा क्षेत्र में कोविड से मरने वालों के शवों का अंतिम संस्कार कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव को नोडल अधिकारी (9412203325) नियुक्त किया है। इनके अलावा कर अधीक्षक विनय शर्मा (8477008026) व अवर अभियंता निर्माण हरिओम (8477008029 व 9149123866) को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें