ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरपूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 01 Nov 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी द्वारा मजबूत और प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए उनकी सराहना की।

मंगलवार को मोहल्ला टाकान में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान नगर अध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए कहा की गरीबी मुक्त भारत का सपना इंदिरा गांधी का था। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अंतिम घड़ी तक निडरता के साथ देश की सेवा में लगी रहीं। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी ने कार्यकर्ताओं से स्व. इंदिरा गांधी के देश के लिए दिए बलिदान से सीख लेने का आह्वान किया। इस दौरान लईक अंसारी, राशिद खान, अनवार सिद्दीकी, शहजाद उस्मानी, उमराव सिंह, रामगोपाल यादव और अफजाल कुरैशी आदि मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें