भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तर प्रदेश इकाई का गठन किया

Mar 02, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन की उत्तर प्रदेश इकाई का गठन हुआ। सत्य संयम भूर्यान ने 40 पदाधिकारियों की घोषणा की। होली पर्व पर एक कार्यक्रम में पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। डॉ. अजीत राठी और अन्य को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सभी ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तर प्रदेश इकाई का गठन किया

भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन उत्तर प्रदेश इकाई का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सत्य संयम भूर्यान ने प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करते हुए 40 पदाधिकारियों की घोषणा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक दूसरे को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। नगर के दिल्ली रोड पर स्थित विरासत फार्म्स में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें पदाधिकारी की घोषणा करते हुए शिव कुमार सैनी, कृष्ण चंद सैनी, विक्रम सिंह सैनी, राधेश्याम सैनी, धर्मपाल सैनी, आर्यश सैनी, रितु सैनी को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। प्रधान मेघराज सैनी, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. राजीव सैनी, सचिन सैनी, हितेंद्र सैनी, जितेंद्र सैनी, रेखा सैनी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

अमिनेश सैनी, रजनीश सैनी, कुलदीप प्रधान, भूपेंद्र सैनी, वैभव सैनी को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया। धनराज सैनी, प्रदीप सैनी, हिमांशु सैनी, मोहित सैनी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन की केंद्रीय समिति से अमित सैनी, दीप चंद सैनी एवं संगठन सह-प्रभारी सोम प्रकाश सैनी को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गई। कार्यक्रम में डॉ. अजीत राठी को चिकित्सा क्षेत्र में योगदान हेतु सम्मानित किया गया। डॉ. शालू कुमारी, मनोज कुमार भूर्यान को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष सत्य संयम भूर्यान ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।