देवबंद में 380 किलो खोया, सहारनपुर में 200 किलो छेना मिठाई कराई नष्ट

Feb 28, 2026 11:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - होली जैसे त्यौहारों पर खाद्य विभाग ने सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सघन छापेमारी अभियान चलाया। देवबंद में 380 किग्रा खोया और सहारनपुर में 200 किग्रा छेना मिठाई अस्वास्थ्यकर स्थितियों में पाए जाने पर नष्ट कर दी गई। अभियान के दौरान कई नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

देवबंद में 380 किलो खोया, सहारनपुर में 200 किलो छेना मिठाई कराई नष्ट

होली आदि त्यौहारों पर लोगों को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ मुहैया कराने को खाद्य विभाग का सघन छापेमारी अभियान जारी है। शनिवार को देवबंद में 83,600 रुपए का 380 किलो खोया एवं सहारनपुर में 32 हजार रुपए की 200 किलो छेना मिठाई अस्वास्थ्यकर स्थितियों में पाए जाने पर नष्ट कराई गई और पांच नमूने भरकर जांच को भेजे गए। मंडलीय सहायक आयुक्त (खाद्य) अशोक कुमार एवं सहायक आयुक्त द्वितीय मनोज वर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निकट मदरसा देवबन्द में सहारनपुर रोड पर शहजाद पुत्र समी को वाहन संख्या यूके07 बीयू5101 मारूति से करीब 380 किग्रा खोया विक्रय के लिए ले जाया जा रहा था जिसका निरीक्षण कर 2 नमूने संग्रहित किए गए और शेष करीब 83,600 रुपए के खोये को मिलावट के आधार पर अस्वास्थ्यकर स्थिति में रखे होने के कारण नष्ट करा दिया गया।

इसके साथ ही जनता रोड पर महेश्वरी खुर्द में गौरी स्वीट्स का निरीक्षण किया गया जहां अस्वास्थ्यकर वातावरण में मिठाइयां बनाई जा रही थी। यहां से एक नमूना खोया, एक पनीर व एक रंगीन छेना मिठाई का संग्रहित किया गया। मिठाइयों में अत्यधिक रंग होने के कारण विक्रय के लिए निर्मित करीब 32 हजार रुपए की 200 किग्रा रंगीन छेना की मिठाई को जनहित में नष्ट करा दिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदम्बा प्रसाद, शिवनाथ सिंह, जवाहर लाल, कुलदीप तिवारी, अमित गौतम व मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी कुमार रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।