Saharanpur News: शाकंभरी खोल में आया पानी का उफान, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ियों में अचानक हुई मूसलधार बारिश के कारण शाकंभरी खोल में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने समय रहते अलर्ट जारी कर सबको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया। कई गांवों का संपर्क भी कट गया है।

Saharanpur News: शाकंभरी खोल में आया पानी का उफान, श्रद्धालुओं में मची भगदड़

Saharanpur News: बेहट। शिवालिक पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश से शाकंभरी खोल में अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए। गर्जना के साथ आए पानी के तेज बहाव से श्रद्धालुओं में भगदड़च मच गई। हालांकि पुलिस ने मौसम खराब होते ही मंदिर परिक्षेत्र में अलर्ट जारी कर श्रद्धालुओं को खोल से बाहर जाने की सूचना का प्रसारण भी करा दिया था। जिससे दुकानदार व श्रद्धालु सचेत होकर सुरक्षित स्थान पर चले गए। देर साय तक खोल पानी का बहाव बढ़ता जा रहा था और दर्जनों श्रद्धालु मंदिर परिक्षेत्र में स्थित धर्मशालाओं में रुके हुए थे। पिछले करीब चार दिन से भीषण गर्मी पड़ रही थी।

शनिवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक मौसम ने कड़वट बदली और शिवालिक पहाड़ियों पर मूसलाधार बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। तीन बजे शाकंभरी खोल में पानी का तेज बहाव आ गया। पानी की गर्जना और बहाव इतना तेज था कि कुछ ही मिनटों में खोल पानी से लबालब दिखाई दी। शाकंभरी पुलिस चौकी में बने कंट्रोल रूम से बार बार अलर्ट जारी कर श्रद्धालुओं से अपील की जा रही थी कि सभी श्रद्धालु व दुकानदार खोल में प्रवेश न करें । उधर पुलिस ने बाबा भूरादेव मंदिर के बेरिकेटिंग लगाकर श्रद्धालुओं को वापस लौटा दिया है। सायं पांच बजे शिवालिक से निकलने वाली सोलानी,हिंडन, बडकल, चाचा राव आदि सभी नदियों में पानी का तेज बहाव आने से संपर्क मार्ग बाधित होते ही दर्जनभर गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से कट गया था।

Parnav Aggarwal

लेखक के बारे में

Parnav Aggarwal

प्रणव अग्रवाल पिछले करीब 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) सहारनपुर में जिला प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता जीवन में अपराध, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर अनेक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरें लिखी हैं।

परिचय एवं अनुभव
प्रणव अग्रवाल हिंदी पत्रकारिता के उन सक्रिय पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने काम के जरिए पाठकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है। करीब डेढ़ दशक के अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण एवं एक्सक्लूसिव खबरों पर काम किया। हिन्दुस्तान में कार्य करते हुए उन्होंने अपराध, मेडिकल, उच्च शिक्षा और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी अनेक खोजी और विश्लेषणात्मक खबरें प्रकाशित की हैं। समय के साथ बदलते मीडिया परिवेश और पाठकों की रुचि को समझते हुए उन्होंने खबरों की प्रस्तुति में भी नई दृष्टि विकसित की है।

कॅरियर का सफर
प्रणव अग्रवाल ने अपने पत्रकारिता कॅरियर की शुरुआत वर्ष 2011 में अमर उजाला से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2017 में हिन्दुस्तान समाचार पत्र से जुड़े और यहां उन्हें अपराध, उच्च शिक्षा तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) बीट पर काम करने का अवसर मिला। एएमयू बीट की गहन और प्रभावी कवरेज के लिए उन्हें एएमयू द्वारा मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। एचटी ग्रुप की ओर से भी कई बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा चुका है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्रणव अग्रवाल ने बीकॉम और एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। मजबूत शैक्षणिक आधार के कारण उन्हें हिंदी पत्रकारिता में विषयों की गहराई से समझ विकसित करने में मदद मिली। इसी वजह से उन्होंने अपराध, चिकित्सा और उच्च शिक्षा जैसे जटिल विषयों पर भी रिसर्च आधारित और विश्लेषणात्मक खबरें लिखी हैं। उनकी कई एक्सक्लूसिव स्टोरी हिन्दुस्तान के राष्ट्र एवं राज्य स्तर पर विभिन्न संस्करणों में प्रकाशित हुई हैं।

कार्य क्षेत्र एवं दृष्टि
प्रणव अग्रवाल को अपराध, केंद्रीय विश्वविद्यालय, चिकित्सा और उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विशेष पकड़ हासिल है। उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव खबरें प्रकाशित की हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है ताकि पत्रकारिता के प्रति विश्वास और विश्वसनीयता बनी रहे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsSaharanpur News: शाकंभरी खोल में आया पानी का उफान, श्रद्धालुओं में मची भगदड़