ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरदहेज हत्या में पति सहित पांच नामजद

दहेज हत्या में पति सहित पांच नामजद

महिला ने अपनी पुत्री की ससुराल वालों पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई...

दहेज हत्या में पति सहित पांच नामजद
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 30 May 2021 06:20 PM
ऐप पर पढ़ें

गंगोह। महिला ने अपनी पुत्री की ससुराल वालों पर उसे जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। महिला ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शामली जनपद के गांव तीतरवाड़ा गांव निवासी जैतून पत्नी शाहदीन ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी बेटी शमशीदा की शादी 10 साल पूर्व गांव बाढ़ी माजरा निवासी सादिक के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से बेटी के ससुराल बाले उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि इन लोगों ने उसे 25 मई को जहर दे दिया जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। रिपोर्ट मे पति सादिक, ससुर इरशाद, फरीदा, समरयाब, फरियाना को नामजद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है। गांव सबदलपुर में पांच माह पूर्व ब्याही गंगोह के गांव चमनपुरा निवासी प्रियंका सैनी की एक दिन पूर्व मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव लाकर मृतका का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें