गागलहेड़ी में बंद एटीएम में लगी आग, सायरन बजने से लगा पता

Sep 07, 2024 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - गागलहेड़ी क्षेत्र में एसबीआई बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर सायरन बजा, जिससे आसपास के लोग इकट्ठा हुए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही...

गागलहेड़ी में बंद एटीएम में लगी आग, सायरन बजने से लगा पता

कस्बे में मुख्य चौराहे पर स्थित एसबीआई बैंक के एक एटीएम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। सायरन बजा तो आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हुए। तभी फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, हालांकि फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही लोगो ने आग पर काबू पा लिया। यह एटीएम पिछले काफी समय से खराब पड़ा था। जिस कारण इसमें केश नही था। मामला गागलहेड़ी क्षेत्र के मुख्य चौराहे के है। दअरसल, शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्टेट बैंक का सायरन बज गया। इससे लोगो मे अफरातफरी मच गई। लोग पहुंचे तो एटीएम से धुंआ उठता दिखा। अंदर एटीएम में आग लगी मिली। तभी पुलिस और बैंक कर्मियों को इसकी सूचना दी गई। कुछ ही देर में मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, हालांकि इससे पहले ही लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझा दी।

बैंक मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि जिस एटीएम में आग लगी है वो काफी समय से खराब पड़ा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।