ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरबुखार का कहर जारी, तीतरों में 55 साल की महिला ने तोड़ा दम

बुखार का कहर जारी, तीतरों में 55 साल की महिला ने तोड़ा दम

जिले में बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तीतरों में 55 साल की महिला ने बुखार से उपचार...

बुखार का कहर जारी, तीतरों में 55 साल की महिला ने तोड़ा दम
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 25 Oct 2021 03:07 AM
ऐप पर पढ़ें

जिले में बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक बुखार से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। तीतरों में 55 साल की महिला ने बुखार से उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा है।

तीतरों के कानूनगोयान निवासी राजकुमार की पत्नी शिक्षा को कई दिन पहले बुखार आया था। बुखार आने के बाद परिजनों ने स्थानीय चिकित्सकों के यहां महिला को उपचार के लिए दिखाया आराम नहीं हुआ। इसके पश्चात महिला को गंगोह चिकित्सक के यहां दिखाया, लेकिन महिला की हालत बिगड़ गई हालत बिगड़ने के बाद शिक्षा को करनाल स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर देर रात उसकी मौत हो गई।

क्षेत्र में बुखार के कारण कई मौतें हो चुकी हैं। गांव तबर्रकपुर, फतेहचंद्पुर, माधोपुर, कोलाखेडी आदि सहित कई गांव ऐसे हैं जिनमें बुखार होने के बाद अनेकों मरीजों को स्थानीय चिकित्सकों से आराम ना होने के बाद इलाज के लिए हायर सेंटर में भर्ती कराया गया।

तीतरों में बुखार से महिला की मौत के बारे में पता कराया जाएगा। टीम भेजकर स्वास्थ्य कैंप लगवाकर लोगों की जांच और उन्हें दवाइयां दिलाई जाएगी। मौत अन्य बीमारी से भी हो सकती है।

- डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें