
15 हजार ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
Saharanpur News - सोमवार रात फतेहपुर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश घायल हुआ, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश पर कई गंभीर आरोप हैं, जिसमें हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
सोमवार देर रात थाना फतेहपुर पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार का ईनामी बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया,जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। घायल बदमाश पर थाना फतेहपुर में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि थाना फतेहपुर की पुलिस टीम के रुड़की रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी थाना क्षेत्र के गांव गंगाली की और से बाइक पर तीन संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने बाइक को वापिस ग्राम गंगाली की ओर दौड़ा दिया।

पुलिस ने युवकों का पीछा किया तो कुछ दूरी पर युवकों की बाइक स्लिप हो गई। पुलिस को आता देख युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार दिलाया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम शाहरूख पुत्र छोटा उर्फ फैयाज निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर बताया। आरोपी के पास से एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी थाना फतेहपुर का 15 हजार रुपये का ईनामी बदमाश है। उसके खिलाफ थाना फतेहपुर में हत्या के प्रयास, गोकशी व आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


