ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरकृषि कानून वापिस होने तक बार्डर से नहीं हटेंगे किसान : नरेश टिकैत

कृषि कानून वापिस होने तक बार्डर से नहीं हटेंगे किसान : नरेश टिकैत

अंबेहटा क्षेत्र में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं, सरकार की कथनी ओर करनी में अंतर आ गया हैं। यही कारण...

कृषि कानून वापिस होने तक बार्डर से नहीं हटेंगे किसान : नरेश टिकैत
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 24 Jun 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अंबेहटा क्षेत्र में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं, सरकार की कथनी ओर करनी में अंतर आ गया हैं। यही कारण हैं कि सात माह से कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए आंदोलनरत किसानों की कोई सनवाई नहीं हो रही हैं। कृषि कानून वापस होने तक बार्डर से किसान किसी भी कीमत पर नहीं हटेगा।

गांव नल्हेडा में गुरुवार को यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह के आवास पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज किसानों से वार्ता करने के लिए भी तैयार नहीं हैं, जिसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना होगा। चार वर्ष से सरकार ने गन्ने के मूल्य में एक रुपये की भी वृ़द्धि नहीं की हैं, जो किसानों के साथ छल हैं। मूल्य वृद्धि न होने के कारण किसान आर्थिक मंदी से जूझ रहा हैं। वही किसानों के साथ बिजली वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा हैं, सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा वर्ग खेती करने से दूर होता जा रहा हैं।

नरेश टिकैत ने कहा कि जब तक सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक किसानों दिल्ली की सीमा पर तैनात रहेंगे। कृषि कानूनों के विरोध देश के 400 किसान संगठन एक मंच पर हैं। सरकार रोजाना पेट्रोल व डीजल के दामों में बढोतरी कर किसानों की कमर तोड़ने का कार्य कर रही है। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष भवर सिंह, मीडिया प्रभारी रविन्द्र राणा, तहसील महामंत्री नेत्रपाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें