Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFarmers Rally Demands Higher Sugarcane Prices and MSP Guarantee in Kheda Mughal
महापंचायत में गूंजा किसान सरकार का नारा

महापंचायत में गूंजा किसान सरकार का नारा

संक्षेप:

Saharanpur News - गांव खेड़ामुगल में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की महापंचायत हुई, जिसमें गन्ना मूल्य और किसानों की अन्य मांगों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि वीएम सिंह ने एमएसपी की गारंटी, तुरंत भुगतान और गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। किसानों ने सरकार से उत्पीड़न और भ्रष्टाचार से मुक्ति की अपील की।

Sun, 30 Nov 2025 06:57 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ामुगल में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की रविवार को महापंचायत में गन्ना मूल्य समेत किसानों की प्रमुख मांगों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान पंचायत में किसान सरकार का नारा देकर सियासी माहौल भी गरमाने का प्रयास किया गया। महापंचायत में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने एमएसपी पर खरीद की गारंटी, तत्काल भुगतान और गन्ने का भाव पांच सौ रुपये क्विंटल किए जाने की मांग की। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अगर भुगतान में देरी होती है तो 15 प्रतिशत ब्याज सहित भुगतान करने के आदेश का पालन करना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि जिसके चलते आज तक किसानों को उनकी फसलों का वाजिब मूल्य नहीं दिया गया। उन्होंने किसानों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। इसके साथ ही पंचायत में किसानों ने सरकार से राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर होने वाले उत्पीड़न और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाए जाने, सामाजिक सुरक्षा प्रदान कराने, आवारा पशुओं से निजात दिलाने, प्रत्येक गांव में योग्य चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही उन्होंने गेहूं, धान और गन्ने का भुगतान समय से पहले कराए जाने की मांग की। महापंचायत को धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष नवाब सिंह प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह और मंडल अध्यक्ष नवीन त्यागी ने भी संबोधित किया। इस दौरान अरुण, संदीप चौधरी, अजीज राणा, प्रताप सिंह, डॉ. पायल सिंह सैनी, चौधरी मांगेराम पंवार, निरंजन सिंह, चौधरी वीरपाल, चौधरी चरण सिंह, रणवीर सिंह और तरुण चौधरी आदि मौजूद रहे।