एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

Saharanpur News - गांव सुनहैटी में 49 बीघा ग्राम समाज की भूमि को कब्जे मुक्त करने, खनिज के अवैध परिवहन पर रोक और बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसान मजदूर संगठन का धरना शनिवार रात एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित की है जो जांच करेगी।

एसडीएम के आश्वासन पर धरना स्थगित

बेहट,संवाददाता। क्षेत्र के गांव सुनहैटी में 49 बीघा ग्राम समाज की भूमि को कब्जे मुक्त व खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन पर पाबंदी तथा बकाया गन्ना भुगतान को लेकर तहसील में चल रहा किसान मजदूर संगठन का धरना शनिवार देर रात एसडीएम के आश्वासन के बाद स्थागित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने बताया, कि रात में एसडीएम मानवेंद्र सिंह उनके बीच धरने पर पहुंचे थे। एसडीएम ने गांव सुनहैटी में ग्राम समाज की 49 बीघा भूमि पर कब्जे के मामले में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। टीम मौके पर जाकर पैमाइश करेगी। यदि अवैध कब्जा पाया गया तो उसे हटवाया जाएगा।

इसके अलावा खनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन व बिना नंबर प्लेट के वाहनों के संचालन के लिए भी टीम गठित की गई है। यह टीम जांच के बाद ऐसे वाहनों को पकड़कर कार्रवाई करेगी। बकाया गन्ना भुगतान के मामले में चीनी मिल सुप्रीम कोर्ट गई है। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुबोध राणा, सागर, अभिषेक, कुशलपाल राणा, अजय राणा आदि की मौजूदगी रही।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।