
गन्ने का बकाया भुगतान न होने पर मिल मालिकों पर होगी कार्रवाई: डीएम
Saharanpur News - गुरुवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम मनीष बंसल से मिला। किसानों ने गन्ने के बकाया भुगतान की मांग की। डीएम ने जल्द भुगतान का आश्वासन दिया और कहा कि मिल मालिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसान धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनका भुगतान नहीं होता।
गन्ने के बकाया भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को भाकियू टिकैत राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल डीएम मनीष बंसल से मिला। डीएम ने किसानों को जल्द भुगतान कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि भुगतान न होने पर मिल मालिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों के गन्ने को अन्य मिलो को डायवरजन कराने का भी आश्वासन दिया है। बता दे कि गन्ने के बकाया भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर पिछले करीब 75 दिनों से किसान टोडरपुर स्थित शाकुंभरी शुगर मिल पर धरना दे रहे है। गुरुवार को भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार, मंडल अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिलाध्यक्ष नरेश स्वामी के नेतृत्व में तहसील अध्यक्ष हाजी मुकर्रम, सतीश शर्मा, वसीम चौधरी, अनिल कांबोज आदि किसान डीएम मनीष बंसल से मिले।

डीएम ने किसान नेताओं को बताया कि मिल से चीनी का उठान हो रहा है, एक या दो दिन में चीनी से होने वाले भुगतान में से करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए किसानों के खाते में भेज जाएंगे। मिल के जिम्मेदार लोगों को बकाया भुगतान कराने के लिए निर्देशित किया गया। यदि समय रहते गन्ने का बकाया भुगतान नहीं किया जाता तो मिल मालिकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों के खेतों में खड़े गन्ने को अन्य मिलो में डायवरजन कराने का भी आश्वासन दिया है। किसान नेताओं ने चेतावनी देते कहा कि जब तक उनका बकाया भुगतान नहीं हो जाता वह धरने से भी हटेंगे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


