किसान दिवस में कार्बन क्रेडिट योजना और फार्मर आईडी पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
Follow us on Google News
share

कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित किसान दिवस में अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक ने कार्बन क्रेडिट योजना की जानकारी दी और किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील की। किसानों ने अधिकारियों की देरी पर नाराजगी जताई और कार्यक्रम का बहिष्कार किया।

किसान दिवस में कार्बन क्रेडिट योजना और फार्मर आईडी पर जोर

कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में आयोजित किसान दिवस में कृषि, पशुपालन, सहकारिता, सिंचाई और बैंकिंग विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं और आधुनिक खेती की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक संदीप पाल ने कहा कि जनपद में कार्बन क्रेडिट योजना लागू की जाएगी, जिसके तहत चयनित किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना के लिए आईआईटी रुड़की और कृषि निदेशालय उत्तर प्रदेश को नोडल बनाया गया है। उन्होंने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील करते हुए कहा कि भविष्य में इसके बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि कृषि निवेश केंद्रों पर धान की पीबी-1692 और पीबी-1509 किस्म के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा उड़द, मूंग, अरहर, ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी और सांवक की मिनीकिट भी दर्शन पोर्टल पर बुकिंग के बाद उपलब्ध कराई जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों ने इस समय फसलों में लगने वाले रोगों और कीटों की रोकथाम, संतुलित उर्वरकों के प्रयोग तथा मृदा की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के उपाय बताए। डॉ. मनोज सिंह ने पशुओं के रोग, टीकाकरण व संतुलित आहार की जानकारी दी। डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने हरी खाद के रूप में ढैंचे की बुवाई तो इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक गुंजन विश्वकर्मा ने किसानों को नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग से कम लागत में अधिक उत्पादन लेने की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा, डीपीआरओ अमित त्यागी, डिप्टी सीवीओ डॉ. संजीव कुमार सिंह व करीब 50 किसान रहे。

अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर किसानों ने जताया रोष

केवीके सभागार में हुए किसान दिवस कार्यक्रम में अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई। आक्रोशित किसान कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए और अधिकारियों के न आने पर किसान दिवस के बहिष्कार की बात कही। बाद में अधिकारियों द्वारा समझाने पर किसान माने। भाकियू संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष अमर त्यागी ने कहा कि किसान दिवस में सभी विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की पूरी जानकारी एक ही मंच पर मिल सके। उन्होंने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान की भी मांग उठाई।

सामान्य प्रश्न

किसान दिवस में किन अधिकारियों ने भाग लिया?
जिला कृषि अधिकारी कपिल कुमार, कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी डॉ. आईके कुशवाहा, डीपीआरओ अमित त्यागी, डिप्टी सीवीओ डॉ. संजीव कुमार सिंह व करीब 50 किसान रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।