ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरतेज हवा और बारिश से धान की फसल नष्ट

तेज हवा और बारिश से धान की फसल नष्ट

शनिवार को आाधी रात के बाद चली तेज हवा व बारिश से कुछ स्थानों पर पक कर तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई जबकि कुछ खेतों में आंशिक नुक्शान हुआ है। जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। बारिश का आम...

तेज हवा और बारिश से धान की फसल नष्ट
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 24 Sep 2018 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को आाधी रात के बाद चली तेज हवा व बारिश से कुछ स्थानों पर पक कर तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई जबकि कुछ खेतों में आंशिक नुक्शान हुआ है। जिससे किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई है। बारिश का आम जन-जीवन पर भी असर पड़ा है।

शनिवार तडक़े आरंभ हुई बूंदाबांदी के बाद आाधी रात के बाद अचानक तेज हवा चलने लगी। तेज हवा के बाद बारिश भी आरंभ हो गई। बारिश व हवा के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा। खास तौर से बासमती की किस्म तुड़ल खेत में ही गिर गई जिससे किसान को नुकसान पहुंचने का अंदेशा है। कुछ किसानों की तो पकी धान की फसल जमीन पर बिछ गई और कई किसानों का गन्ना भी कहीं कहीं गिर गया है। धान की फसल के बरसात के खेतों में भरे पानी में सडने का खतरा पैदा हो रहा है। बारिश यदि नहीं थमी तो सब्जी की अधिकांश फसल के बर्बाद होने का खतरा है। बारिश से अन्य किसी नुकसान के होने की अभी कोई जानकारी नहीं है। बारिश के कारण बाजार भी प्रभावित हुए तथा ग्राहकों की संख्या भी कम रही। इसके अलावा मुख्य मार्ग बरसात में खराब हो जाने व बारिश के कारण सडक़ों पर कीचड़ हो जाने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में ठंडक बढ़ जाने से वृद्घ व बीमार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें