Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsFarm Labor Union Demands Increased Wages and Job Guarantee in Uttar Pradesh
बकाया मजदूरी का भुगतान किए जाने की मांग को सीएम को भेजा ज्ञापन

बकाया मजदूरी का भुगतान किए जाने की मांग को सीएम को भेजा ज्ञापन

संक्षेप:

Saharanpur News - देवबंद में अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजकर मजदूरी 600 रुपये प्रति दिन और 200 दिन काम की गारंटी की मांग की। अन्य मांगों में मनरेगा मजदूरों को रोजगार, बकाया मजदूरी का...

Sep 04, 2025 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

देवबंद। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने मजदूरी की दर 600 रुपये प्रति दिन और वर्ष में 200 दिन काम की गारंटी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। बुधवार को अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन ने प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने, बकाया मजदूरी का भुगतान तुरंत करने, समस्त गरीबों को 55 साल की उम्र पूरी होने पर 5 हजार रुपये मासिक पेंशन देने, मुफ्त बिजली, मुफ्त इलाज, आवास, शिक्षा, प्रत्येक खेत मजदूर परिवार को खेती के लिए 2 एकड़ जमीन, आवास के लिए 300 वर्ग मीटर भूमि आवंटित, दलित परिवारों व आदिवासियों पर होने वाले अपराधों पर सख्ती से रोक लगाए जाने सहित गरीब परिवारों का कर्जा माफ किए जाने एवं प्राथमिक विद्यालयों के विलय के आदेशों को वापस लेने की मांग की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान संगठन के जिला मंत्री कैलााचंद, प्रवेश कुमार, बिजेंद्र कुमार, सतपाल सिंह और सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।