ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरजो फेम भाभी जी घर ने दिया किसी ने नही: फाल्गुनी

जो फेम भाभी जी घर ने दिया किसी ने नही: फाल्गुनी

भाभी जी घर पर है सीरियल कि फेम कलाकार फाल्गुनी रजानी उर्फ गुल्फाम कली का सहारनपुर पहुंचने पर स्वागत किया...

जो फेम भाभी जी घर ने दिया किसी ने नही: फाल्गुनी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरFri, 17 Aug 2018 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भाभी जी घर पर है सीरियल कि फेम कलाकार फाल्गुनी रजानी उर्फ गुल्फाम कली का सहारनपुर पहुंचने पर स्वागत किया गया।

फाल्गुनी रजानी ने कहा कि जो फेम भाभी घर पर है सीरियल ने दिया वो किसी सीरियल ने नही दिया। शुक्रवार को हकीकत नगर में आयोजित कार्यक्रम मे मशहूर अदाकारा फाल्गुनी ने बताया कि उनकी शुरुआत थिएटर से हुई और 2005 में एक्टिंग की शुरुआत की थी। गुजराती फिल्म से शुरुआत करने वाली फाल्गुनी ने बताया कि जिसने एक बार थिएटर कर लिया वो सब कुछ छोड़ सकता है लेकिन थिएटर नही छोड़ सकता। इंडस्ट्रीज में काम मिले या ना मिले लेकिन थिएटर करने का मजा ही अलग है। मुंबई में जन्मी फाल्गुनी कहती है मेहनत करने वाले को एक दिन फेम जरुर मिलता है। फाल्गुनी को देखने के लिए प्रशंसको का तांता लगा रहा और प्रशंसकों ने जमकर सेल्फी भी ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें