ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरहिंसा या अपराध से पीडित महिलाओं के लिए सखी-वन-स्टाप सेंटर की स्थापना

हिंसा या अपराध से पीडित महिलाओं के लिए सखी-वन-स्टाप सेंटर की स्थापना

डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं में सकारात्मक आत्मछवि, आत्मविश्वास, सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करने की दिशा में अनुकूल वातावरण बनाया जाए। किसी हिंसा या अपराध से पीडित महिलाओं...

हिंसा या अपराध से पीडित महिलाओं के लिए सखी-वन-स्टाप सेंटर की स्थापना
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरTue, 11 Aug 2020 04:05 AM
ऐप पर पढ़ें

डीएम अखिलेश सिंह ने कहा कि महिलाओं व बालिकाओं में सकारात्मक आत्मछवि, आत्मविश्वास, सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करने की दिशा में अनुकूल वातावरण बनाया जाए। किसी हिंसा या अपराध से पीडित महिलाओं की सहायता के लिए महिला सशक्तिकरण केन्द्र के रूप में स्थापित सखी-वन स्टाप सेन्टर महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

डीएम अखिलेश सिंह ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर जिला अस्पताल में सीएमएस आवास के सामने स्थापित सखी-वन स्टाप सेन्टर की स्थापना के दौरान महिलाओं के उत्थान की बात कही। कहा कि कि केन्द्र पर घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा, छेडछाड की घटना, नैतिक संकट से ग्रसित, जघन्य अपराध से पीडित, अनाथ, बेसहारा, खोयी-पायी या मानसिक मन्दित, मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसे संकटों का सामना कर रही महिलाव बालिका द्वारा स्वयं या किसी की सहायता से टेलीफोन या अन्य किसी माध्यम से सम्पर्क कर अपेक्षित सहायता प्राप्त की जा सकती है।

केन्द्र पर हिंसा से पीडित महिलाओं को अस्थायी रूप से अल्पावास प्रदान करने के लिए 5 बेडों की व्यवस्था, दैनिक उपयोग की वस्तुओं की समुचित उपलब्धता के साथ किचन, शौचालय एवं वाश रूम की व्यवस्था है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरे एवं पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है। पीडित महिलाओं व बालिकाओं की सहायता के लिए केन्द्र पर मनोवैज्ञानिक सामाजिक परामर्शदाता, केस वर्कर तथा प्रशिक्षित पैरामेडिकल नर्स की सदैव उपलब्धता रहती है। केन्द्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, सहारनपुर के नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में संचालित है। इस केन्द्र का दूरभाष नम्बर 0132-2715500 है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें