ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरपुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े घटक संघों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, ग्रामीण...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गरजे कर्मचारी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरThu, 15 Nov 2018 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े घटक संघों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गुरुवार को हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी विभाग, ग्रामीण अभियंत्र विभाग, ग्राम पंचायत विभाग, संयुक्त विकास आयुक्त, आशा,आंगनबाड़ी, रसोईया संघ के कर्मचारियो ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित चार सूत्रीय मांगे ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहन सिंह और संचालन अमर गुप्ता ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जनपद अध्यक्ष नीरज भटनागर ने कहा कि जब सरकार शहरों के नाम बदलकर पुरानी संस्कृति को कायम करने का काम कर रही है तो पुरानी पेंशन को बहाल कर राज्य कर्मचारियों को भी न्याय दिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था से कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जिसको उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विस एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष सचिन सैनी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि वेतन आयोग ने कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार कर दिया है वह आधारहीन है कर्मचारियों को नियमानुसार न्यूनतम वेतन 26 हजार दिया जाए। ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष करम सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ग्राम प्रधान के चंगुल से मुक्त कराकर राज्य कर्मचारियों की वेतन दिलाने की व्यवस्था की जाए। तो वहीं रसोईया संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती गंगा देवी ने मांग की है कि रसोइयों को राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किए जाए।

इस मौके पर संदीप चौधरी, कुलदीप कुमार शर्मा, नीरज धीमान, सुशील कुमार सैनी आदि ने भी धरने को संबोधित किया। इसके अलावा पवन सिंह, इलम चंद,मनदीप सिंह,फतेह अली खान,सतीश कुमार, आदेश कुमार, धर्मवीर, जगदीश,धड़क सिंह,सत्यपाल, नंद कुमार, कविता, बबीता ,सुनीता, अमन नीतू,अंगूरी,वर्षवर्धन सिंह, मोहित कुमार, अमित सैनी, अमित शर्मा, राम अवतार शर्मा,अनिल जैन, विवेक शर्मा, श्रीमती तेज बाला आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें