ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरथप्पड़ प्रकरण पर भड़का कर्मचारियों का आक्रोश, निगम में की तालाबंदी

थप्पड़ प्रकरण पर भड़का कर्मचारियों का आक्रोश, निगम में की तालाबंदी

नगर निगम को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा फुट...

थप्पड़ प्रकरण पर भड़का कर्मचारियों का आक्रोश, निगम में की तालाबंदी
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरMon, 13 May 2019 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर निगम को थप्पड़ मारने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा फुट पड़ा। सोमवार को नगर निगम कर्मचारियों ने पूरे नगर निगम में तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। सभी कर्मचारी संगठनों और पार्षदों ने नगर निगम परिसर में जमकर नारेबाजी। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 15 मई तक आरोपी महिला की गिरफ्तारी न हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।

साथ ही पूरे शहर की सफाई व्यवस्था को भी ठप कर दिया जाएगा। बीते बुधवार को स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर एक महिला नगर निगम में पहुंची थी। संबंधित विभाग के वरिष्ठ लिपिक संजय प्रकाश भटनागर को महिला ने प्रार्थनापत्र दिया था। जिसके बाद महिला ने अचानक लिपिक को थप्पड़ मार दिया। यही नहीं इस पूरे प्रकरण का किसी ने चुपके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। लिपिक संजय भटनागर की तहरीर पर थाना कुतुबशेर में महिला सुषमा ठाकुर और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसके बाद से पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। नगर निगम कर्मचारियों ने जल्द से जल्द महिला को गिरफ्तार करने की मांग की थी। लेकिन सोमवार तक गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों गुस्सा फुट पड़ा। आक्रोशित कर्मचारियों ने सोमवार को नगर निगम में तालाबंदी कर हड़ताल कर दी। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सभी कर्मचारी और सफाई कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल कर दी। सुबह 10 बजे नगर निगम खुलते ही सभी विभागों में ताला जड़ दिया गया। जिसके बाद सभी कर्मचारी नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू आजाद, उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के मडल महामंत्री बृज मोहन चनालिया ने कहा कि आरोपी महिला की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस मौके पर मनमोहन सूद, राजेश राणा, जय कुमार, प्रीतम सिंह, यशपाल सिंह, दिनेश कुमार भंडारी, सराफत खान, फैसल रजा, संत कुमार, इंद्रजीत आनंद, नितिन कुमार, सोरभ गुप्ता, सोनू कुमार, रामकुमार, रविंद्र कुमार उर्फ बोबी, संजीव श्रीवास्तव, अक्षय कपिल आदि मौजूद रहे।

15 मई तक का अल्टीमेटम नगर निगम कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन को 15 मई तक आरोपी महिला की गिरफ्तारी का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि यदि 15 मई तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी। साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था को भी ठप कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें