Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsElection Officer Inspects Voting Centers for Voter List Accuracy
अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदात केंद्रों का निरीक्षण

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदात केंद्रों का निरीक्षण

संक्षेप:

Saharanpur News - अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी शिपू गिरि ने शहर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण की समीक्षा की और बीएलओ को निर्देश दिए कि वे चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए और सभी केंद्रों पर करेक्शन की प्रक्रिया सही से चल रही है।

Jan 12, 2026 11:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण हेतु किये जा रहे काम काज की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के आदेशों का अनुपालन करते हुए सजगता के साथ त्वरित कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर अतिरिक्त चुनाव अधिकारी/नगरायुक्त शिपू गिरि ने गुरुनानक गर्ल्स, गुरुनानक ब्वॉयज़ इण्टर कॉलेज, लार्ड महावीरा, मुन्ना लाल डिग्री कॉलेज, इस्लामिया इण्टर कॉलेज, रामकृष्ण परम हसं कॉलेज, गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल आदि मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने देखा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के क्रम में वहां आने वाले मतदाताओं को लिस्ट पढ़कर सुनायी जा रही है या नहीं तथा मतदाताओं के नाम की स्पेलिंग आदि चैक की जा रही है या नहीं। उन्होंने मतदान केंद्रों पर आने वाले लोगों से तथा बीएलओ से भी बात की और उनके समक्ष आने वाली कठिनाईयों की जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर्स से कहा कि यह राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसे पूरी सजगता, निष्ठा और समर्पण भाव के साथ त्वरित गति से पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर नियमानुसार सूची में करेक्शन कराया जा रहा है। इस दौरान अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव भी साथ रहे।