
नशे में युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से की मारपीट, हंगामा
Saharanpur News - कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में एक युवक ने नशे में धुत होकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की और मारपीट की। आरोपी ने पुलिसकर्मी की वर्दी तोड़ी और टेंपो चालक के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने आरोपी को...
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी के अभद्रता करते हुए मारपीट की और हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने पुलिसकर्मी की वर्दी पर हाथ डालते हुए बटन और नेम प्लेट तोड़ दी। टेंपो चालक के साथ भी आरोपी ने अभद्रता की। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। घटना रविवार रात की है। यातायात पुलिस के सिपाही निर्दोष त्यागी कोर्ट रोड पर ड्यूटी पर तैनात थे। बताया जाता है कि संदिग्ध युवक बाइक पर आया और वह नशे में धुत बताया जा रहा था, जिसे निर्दोष त्यागी ने रूकने का इशारा किया।

रुकते ही बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता शुरू कर दी और गाली-गलौज करने के साथ मारपीट कर हंगामा कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बीच-बचाव कराने आए लोगों के साथ भी आरोपी ने अभ्रदता की। इसके पश्चात आरोपी ने टेंपो चालक से भी मारपीट की। पता लगा तो कोतवाली सदर बाजार और यातायात पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सिपाही की वर्दी के बटन और नेम प्लेट भी तोड़ दी थी। कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि आरोपी की पहचान नवीन पुत्र रोहताश निवासी मोहल्ला गोविंदनगर के रूप में हुई, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




