Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDomestic Violence Case Woman Files Against Husband and In-Laws After Love Marriage
प्रेम विवाह करने वाली महिला का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

प्रेम विवाह करने वाली महिला का उत्पीड़न, मुकदमा दर्ज

संक्षेप: Saharanpur News - शिवानी ने 26 अक्टूबर 2023 को प्रेम विवाह किया था। शादी के एक महीने बाद पति और ससुरालियों ने दहेज उत्पीड़न शुरू किया। 30 जुलाई 2024 को बेटी के जन्म के बाद मारपीट बढ़ गई। 2 नवंबर 2025 को पति ने शराब के नशे में गला दबाने का प्रयास किया। शिवानी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Thu, 6 Nov 2025 07:53 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

प्रेम विवाह करने वाली महिला का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। गला दबा कर जान से मारने का भी प्रयास किया। पीड़िता ने नगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गोपाल नगर निवासी पीड़िता शिवानी के मुताबिक, उसका प्रेम विवाह 26 अक्टूबर 2023 को गोपाल नगर, रुड़की कैंप के निवासी कृष्णा चुग के साथ हुआ था। दोनों के प्रेम संबंधों को दोनों के ही परिवारों ने स्वीकार करते हुए धूमधाम से शादी की थी, जिसमें 25 लाख रुपये उसके परिजनों के खर्च हुए थे। एक लाख नगद, सोने चांदी के जेवरात और सभी घरेलू सामान ससुरालियों को दिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विवाहिता का आरोप है कि शादी के एक माह बाद ही आरोपी पति ने अपनी मां ममता चुग और दो भाई विशु, वंश के साथ मिलकर उसका दहेज उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और आरोपी आए दिन मारपीट करने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 30 जुलाई 2024 को बेटी को जन्म दिया इसके बाद आरोपियों के व्यवहार में और अधिक बदलाव आ गया तथा उससे फिर मारपीट की गई। दो नवंबर 2025 को वह काम से रात में घर वापस आई तो शराब के नशे में पति ने मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और कमरे में आकर भाई को फोन किया। इसके पश्चात भाई व पिता उसे अपने साथ घर ले आए। पीड़िता ने आरोपी पति, सास और दोनों देवरों के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर नेमचंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।