विवाहिता को घर से निकाला, पति-सास पर केस दर्ज

विवाहिता को घर से निकाला, पति-सास पर केस दर्ज

संक्षेप:

Saharanpur News - दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर महिला को उसके पति और सास ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद आरोपी पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dec 11, 2025 06:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share

दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग न पूरी होने पर महिला के साथ मारपीट कर उसे घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने उसके पति और सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना कुतुबशेर क्षेत्र निवासी नीना ने बताया कि उसकी शादी चंडीगढ़ सेक्टर 15-डी निवासी विशाल पुत्र राजकुमार के साथ 24 नवंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद उसका पति विशाल और सास लक्ष्मी लगातार कम दहेज लाने का ताना देते थे और दहेज में कार व 5 लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीना के अनुसार 11 मार्च 2025 की रात दोनों ने दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन मायका पक्ष ससुराल पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने बिना दहेज महिला को रखने से इनकार करते हुए उसे घर से निकाल दिया। चार मई और 17 जून को भी समझौते की कोशिश की गई, आरोप है कि विपक्षीगण ने धमकी दी कि उनकी पुलिस व राजनीति में पकड़ है और वे किसी का कुछ नहीं होने देंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।