
एक माह पहले हुआ था आदिल का निकाह
Saharanpur News - श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोप में डॉक्टर आदिल को गिरफ्तार किया गया है। आदिल, जो हाल ही में शादी कर चुका था, ने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल से छुट्टी ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की।
श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्म्द के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोपी डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी के बाद सहारनपुर में उनके परिचित भी सन्न है। किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि आदिल इस तरह की हरकत भी कर सकता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि डॉक्टर आदिल का बीते माह ही निकाह हुआ था। वह अस्पताल से दो दिन पहले ही अपनी मां की बीमारी बताकर अवकाश पर गया था। बता दें कि आतंकी कनेक्शन मामले में सहारनपुर में तैनात श्रीनगर निवासी चिकित्सक आदिल को गिरफ्तार किया गया है। श्रीनगर पुलिस ने गुरुवार रात डॉ. अदील अहमद को गिरफ्तार किया है।

एमबीबीएस डॉक्टर सहारनपुर के जाने-माने निजी अस्पताल में तैनात था। उन पर श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाने का आरोप है। श्रीनगर पुलिस ने पोस्टर प्रकरण सामने आने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बाद में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, उसमें डॉक्टर पोस्टर लगाते हुए नजर आए। डॉक्टर मूलरूप से अनंतनाग के रहने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी लेकर घर गए थे। तब उन्होंने जैश के समर्थन में पोस्टर चिपकाए थे। डॉ. अदील अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला है। वह सहारनपुर के अंबाला रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ के रूप में तैनात थे। श्रीनगर पुलिस ने उसके पैतृक गांव अनंतनाग में परिजनों से पूछताछ की। मोबाइल सर्विलांस के जरिए उसकी लोकेशन ट्रेस की। ट्रैकिंग के बाद टीम गुरुवार को सहारनपुर पहुंची। एसएसपी आशीष तिवारी से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया और कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि आदिल ने एक माह पहले ही निकाह किया था। अब वह अस्पताल से अवकाश पर चल रहा था। अस्पताल में वह अपनी मां की बीमारी बताकर गया था। उसका निकाह चार अक्टूबर को हुआ था। अस्पताल के अफसर बोले- अस्पताल से बाहर ही हुआ गिरफ्तार, यहां से कोई लेना देना नहीं जिस अस्पताल में आदिल तैनात था, वहां के अफसरों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि डॉ. अदील करीब छह महीने पहले ही इस हॉस्पिटल में आए थे। इससे पहले वे दिल्ली रोड स्थित हॉस्पिटल में काम करते थे। उनकी पिछले माह ही शादी हुई है। अस्पताल को शादी का कार्ड भी दिया था। यहां पर उनका बिहेवियर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने बताया कि अब दो दिन पहले ही मां की बीमारी बताकर अवकाश लिया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




