ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरवसुधैव कुटुंबकम की भावना जगाने का पर्व है दीपावली

वसुधैव कुटुंबकम की भावना जगाने का पर्व है दीपावली

ब्रहमकुमारी राजयोगिनी बीके दिव्य प्रभा ने कहा कि दीपावली नई क्रांति, विचार व वसुधैव कुटुंबकम की भावना जगाने का पर्व है। ज्ञान की रोशनी को जगाने को...

वसुधैव कुटुंबकम की भावना जगाने का पर्व है दीपावली
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरWed, 01 Nov 2023 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

ब्रहमकुमारी राजयोगिनी बीके दिव्य प्रभा ने कहा कि दीपावली नई क्रांति, विचार व वसुधैव कुटुंबकम की भावना जगाने का पर्व है। ज्ञान की रोशनी को जगाने को उन्होने सच्ची दीपावली बताया।

अंबा विहार स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र में मुंबई से आई दिव्य प्रभा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में प्रवचन दे रही थी। बीके राज दीदी, बीके सारिका तथा जनपद सहारनपुर कि सेवा केंद्र प्रभारी बीके रानी व रामपुर मनिहारन की सेवा केंद्र प्रभारी बीके संतोष दीदी भी सम्मिलित हुई। मुख्य वक्ता दिव्या प्रभा ने बताया कि दीपावली अर्थात दीप राज परमात्मा का हम मनुष्य आत्माओं रूपी चैतन्य दीपकों से मिलकर उन्हे ज्ञान की रोशनी से प्रकाशित करना ही सच्ची दीपावली मनाना है। बीके राज कहा की जोत से जोत जगाना और प्रेम की गंगा बहाना ही सच्ची सच्ची दीपावली है। बीके सारिका ने राजयोग मेडिटेशन द्वारा सभी को दिव्य अनुभूति कराई। अंत में दीपोत्सव मनाया गया। संचालन बीके रानी ने किया। सुशील, सचिन, नाथीराम, जनक सिंह, महेंद्र नामदेव, ईशम सिंह, सुमन गोयल, शिवचरण, सरिता, पूजा, दीपाली, कविता, नीलू, सिंधु, राजेश नामदेव, मिथलेश नामदेव, पुष्पा शर्मा, सविता आदि उपस्थित रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें