प्रत्येक स्कूल-कॉलेज में बनेगा वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष, आदेश जारी
Saharanpur News - जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स्कूलों और कॉलेजों में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष स्थापित करने का आदेश दिया है। इसका उद्देश्य छात्रों को मतदाता बनाने में मदद करना है। प्रत्येक संस्थान में एक कोऑर्डिनेटर और हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। ये कोऑर्डिनेटर छात्रों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सहायता देंगे और रजिस्ट्रेशन के लिए समय निर्धारित करेंगे।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। यह कदम स्कूल-कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं को मतदाता बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। डीआईओएस डॉ अरविंद कुमार पाठक द्वारा विद्यालयों को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक स्कूल और कॉलेज में एक कोऑर्डिनेटर और हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी। इन कोऑर्डिनेटरों का मुख्य कार्य छात्र-छात्राओं को मतदाता रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करना होगा। साथ ही, इन कोऑर्डिनेटरों के नाम और मोबाइल नंबर को निर्वाचन कार्यालय में दर्ज किया जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकें।
ये विद्यार्थियों को मतदाता रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही, रजिस्ट्रेशन के लिए फार्म भरने की तिथि और समय निर्धारित किया जाएगा, ताकि छात्रों को सुविधा हो सके। इसके अतिरिक्त, सभी शैक्षिक संस्थानों में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष बनाने के निर्देश दिए, जहां छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कोऑर्डिनेटर को इस कार्य में सहयोग देने के लिए नामित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। -वर्जन सभी स्कूल कॉलेजों में वोटर रजिस्ट्रेशन कक्ष एवं हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए है। इस पहल से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक योग्य विद्यार्थियों का नाम वोटर लिस्ट में शामिल हो सके। -डॉ. एके पाठक, डीआईओएस
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


