अलीपुरा नौगांवा गांव में मुहूर्त से पहले ही होलिका जलाई

Mar 02, 2026 07:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

Saharanpur News - गांव अलीपुरा नौगांवा में एक व्यक्ति ने होलिका में मुहूर्त से पहले आग लगा दी, जिससे हड़कंप मच गया। सीओ बेहट और मिर्जापुर थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और शांति बनाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान किया। कानून व्यवस्था सामान्य है।

अलीपुरा नौगांवा गांव में मुहूर्त से पहले ही होलिका जलाई

क्षेत्र के गांव अलीपुरा नौगांवा में एक व्यक्ति ने अशांति फैलाने का प्रयास किया। उसने मुहूर्त से पहले ही होलिका में आग लगा दी। सीओ बेहट व मिर्जापुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शान्त किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा नौगांवा में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही पाल्ला पुत्र मंगत व अजीत पुत्र पाल्ला ने होलिका में आग लगा दी। इस घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गये। सूचना मिलते ही सीओ बेहट वैभव पाण्डेय व मिर्जापुर थाना प्रभारी इन्सपेक्टर सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शान्त किया।

साथ ही होलिका दहन के लिये अलग से इंधन की व्यवस्था भी करायी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। सीओ बेहट वैभव पाण्डेय ने बताया कि एक आरोपी द्वारा समय से पहले होलिका दहन का प्रयास किया गया। जिसको बीट सिपाहियों ने सजगता दिखाते हुए हिरासत में ले लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।