Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDhamola River Bridge Deterioration Raises Safety Concerns in Local Communities
बोले सहारनपुर: ज्योति विहार कॉलोनी : जल्द बने जर्जर पुलिया, तो बदले इलाके का हुलिया

बोले सहारनपुर: ज्योति विहार कॉलोनी : जल्द बने जर्जर पुलिया, तो बदले इलाके का हुलिया

संक्षेप: Saharanpur News - ढमोला नदी पर बनी 60 वर्ष पुरानी पुलिया जर्जर हालत में है। यह पुलिया वार्ड 19 और 13 को जोड़ती है और प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। स्थानीय लोग इसकी मरम्मत की मांग कर रहे हैं, अन्यथा बड़ा हादसा हो...

Fri, 22 Aug 2025 01:02 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

शहर के बीचोबीच बहने वाली ढमोला नदी पर बनी करीब 60 वर्ष पुरानी पुलिया अब जर्जर हालात में है। यह पुलिया वार्ड 19 और वार्ड 13 को जोड़ती है और देवपुरम, नानक नगरी, पुष्पांजलि विहार तथा देवेंद्र नगर जैसे आबादी वाले इलाकों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है। हर दिन चार से पांच हजार वाहन इसी पुलिया से होकर गुजरते हैं, लेकिन अब यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समय रहते इसका पुनर्निर्माण न हुआ तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द से पुलिया निर्माण की मांग की है।

ज्योति विहार कॉलोनी और देवपुरम को जोड़ने वाली पुलिया जर्जर हालत में है। पुलिया पर दरारें साफ दिखाई देने लगी हैं। जगह-जगह से सीमेंट उखड़ चुका है और लोहे की सरिए बाहर निकल आए हैं। बरसात के मौसम में जब नदी का जलस्तर बढ़ जाता है तो पुलिया पर खतरा और भी बढ़ जाता है। वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को हर वक्त इस पुल को पार करते समय डर बना रहता है। पुलिया की चौड़ाई भी बेहद कम है, जिससे बड़े वाहनों का एक साथ गुजरना मुश्किल हो जाता है। कई बार जाम की स्थिति बन जाती है और दोपहिया वाहन चालक जान जोखिम में डालकर किनारे से निकलने की कोशिश करते हैं। खासकर सुबह और शाम के व्यस्त समय में यह पुलिया लोगों की परेशानियों को और बढ़ा देती है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम और जनप्रतिनिधियों से कई बार इस पुलिया के जीर्णोद्धार की मांग की है। लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण आज की आवश्यकताओं के अनुसार बिल्कुल भी सक्षम नहीं है। जिस समय यह पुल बना था, तब यहां की आबादी सीमित थी और यातायात भी बहुत कम था, लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल चुके हैं। हजारों की आबादी इस मार्ग पर निर्भर है और हर रोज सैकड़ों चारपहिया वाहन भी इसी पुल से गुजरते हैं। ऐसे में दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। बरसात के मौसम में पुल पर पानी भर जाने से दरारें और चौड़ी हो जाती हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर समय रहते पुल की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं किया गया तो कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस पुल का महत्व केवल दो वार्डों को जोड़ने तक ही सीमित नहीं है। यह मार्ग आसपास के इलाकों को भी जोड़ता है और व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी अहम है। कई स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्र इसी पुलिया का उपयोग करते हैं। किसी आपात स्थिति में एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों के लिए भी यही रास्ता महत्वपूर्ण है। लेकिन पुलिया की जर्जर स्थिति इन सेवाओं को भी प्रभावित कर सकती है। ज्योति विहार कॉलोनी में चोरी की बढ़ रही घटनाएं, पुलिस गश्त की मांग ज्योति विहार कॉलोनी के लोग इन दिनों चोरी और छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं से बेहद परेशान हैं। कॉलोनी में आए दिन घरों में चोरी की वारदातें हो रही हैं, वहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं ने भी लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शाम ढलते ही कॉलोनी में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। कई बार बाइक सवार युवक गलियों में घूमते देखे गए हैं, जिन पर किसी का नियंत्रण नहीं है। कॉलोनी में पुलिस गश्त नाम मात्र की है, जिस कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। महिलाओं का कहना है कि छेड़छाड़ की घटनाओं से उनका घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार पुलिस से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों का कहना है कि यदि स्थिति यही रही तो कभी भी कोई गंभीर घटना हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी में नियमित पुलिस गश्त की जाए, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और संदिग्ध लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाए। समस्याएं -देवपुरम कॉलोनी में ढमोला नदी पर बनी पुलिया जर्जर हालत में है -ज्योति विहार कॉलोनी में खाली प्लॉट बने कूड़ा घर -ज्योति विहार कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं है -ज्योति विहार कॉलोनी में चोरी व छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही है -ज्योति विहार कॉलोनी में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ रही है -सुझाव -ढमोला नदी पर बनी पुलिया का पुनर्निमाण कराया जाए -ज्योति विहार कॉलोनी में सीवर लाइन बिछाई जाए -ज्योति विहार कॉलोनी में खाली प्लॉट की चारदीवारी कराई जाए -ज्योति विहार कॉलोनी में पुलिस की गशत बढ़ाई जाए -ज्योति विहार कॉलोनी में छेड़छाड़ करने वालो पर कार्रवाई की जाए प्रतिक्रियाएं 1-बरसात का मौसम चल रहा है। ढमोला नदी उफान पर है। ढमोला नदी पर बनी पुलिया की हालत सही नहीं है। जर्जर पुलिया का पुनर्निमाण कराया जाए। रेखा 2-करीब 60 साल पुरानी पुलिया है। पुलिया से हजारों वाहन रोजाना गुजरते हैं। पुलिया की हालत काफी खराब हो गई है। पुलिया से गुजरते हुए भय बना रहता है। नेहा 3-ज्योति विहार कॉलोनी ढमोला नदी किनारे बसी हुई है। साल 2013 और साल 2023 में लोगों के घरों से पानी घुस गया था। ढमोला नदी पर बनी दीवार टूट गई थी। दिव्या 4-कॉलोनी में खाली प्लॉट कूड़े के ढेर बन गए हैं। बरसात के दिनों में जहरीले जन्तु निकलते हैं, जो कॉलोनीवासियों के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। प्लॉट की चार दीवारी कराई जाए। दीपिका 5- कॉलोनी में सीवर की लाइन नहीं बिछाई गई है। इस संबंध में कई बार शिकातय की गई है। लेकिन आज तक समाधान नहीं मिला है। सीवर लाइन बिछाई जाए। ज्योति 6-हमारी कॉलोनी में सफाई कर्मचारी नियमित रुप से नहीं आते हैं। जिससे कॉलोनी में गंदगी की समस्या बनी रहती है। सफाई कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए। नैना 7-पिछले कुछ महीनों से कॉलोनी में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। गीता 8-कॉलोनी में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कॉलोनी में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। प्रिया 9-कॉलोनी के खाली प्लॉट कूड़ा घर बन चुके हैं। गंदगी से बीमारी फैलने का डर है। नगर निगम को नियमित सफाई की व्यवस्था करनी चाहिए, वरना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां फैल सकती हैं। गगन 10-खाली प्लॉटों पर दिन-रात लोग कूड़ा डालते हैं। बदबू से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सफाई कर्मचारी महीनों तक इधर नहीं आते। कूड़े के ढेर हटवाने चाहिए। प्रदीप 11-संदिग्ध लोग मंडराते रहते हैं। कई बार चोरी और छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को सीसीटीवी लगाने और रात में गश्त करने की जरूरत है। कन्हैया 12-कॉलोनी में गंदगी, सीवर की समस्या और चोरी की घटनाओं से लोग परेशान हैं। साफ-सफाई, सीवर और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं चाहिए। बाबू 13-ज्योति विहार कॉलोनी की हालत लगातार बिगड़ रही है। न सीवर की व्यवस्था है, न सुरक्षा। संदिग्ध लोग रात-दिन घूमते रहते हैं। प्रशासन ने जल्द कदम नहीं उठाए तो हालात और बिगड़ेंगे। बलदेव 14-कॉलोनी में संदिग्ध लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। कई बार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं। कॉलोनी में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। ज्योति 15-ढमोला नदी की पुलिया की हालत सही नहीं है। इस पुलिया से करीब चार से पांच हजार वाहन रोजाना गुजरते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में नगर निगम को अवगत कराया गया है। अक्षु छाबड़ा, पार्षद प्रतिनिधि,वार्ड 19 -वर्जन नगर निगम संबंधित समस्याओं के लिए समाधान के लिए नगर निगम लगातार प्रयास किया जा रहा है। कॉलोनीवासियों की समस्याओं का जल्द समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। डॉ. अजय कुमार, महापौर