Devotees Worship Maa Siddhidatri on Navratri s Final Day मां भगवती के नौवे स्वरुप मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDevotees Worship Maa Siddhidatri on Navratri s Final Day

मां भगवती के नौवे स्वरुप मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना

Saharanpur News - शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन, श्रद्धालुओं ने मां सिद्धिदात्री की पूजा की। बड़ी संख्या में कन्या पूजन भी हुआ। देवी दुर्गा के समान सिंह पर विराजमान मां सिद्धिदात्री को सभी सिद्धियों का दाता माना जाता है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 1 Oct 2025 11:16 PM
share Share
Follow Us on
मां भगवती के नौवे स्वरुप मां सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना

शारदीय नवरात्र के अंतिम दिन श्रद्धालुओं ने मां भगवती के नौवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन भी किया। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। मंदिर सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि मां सिद्धिदात्री भगवान शिव को भी सिद्धि प्रदान करने वाली देवी मानी जाती हैं। यद देवी कमल पर विराजमान हैं। इनकी चार भुजाएं हैं। इन्होंने एक हाथ में शंख, दूसरे में गदा, तीसरे में कमल और चौथे में चक्र धारण किया हुआ है।

मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा के समान सिंह की सवारी करती है। बताया कि यह भक्तों को सभी सिद्धियां प्रदान करने में समर्थ है। इसलिए इनकी पूजा का भी विशेष महत्तव है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।