ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरसावन के पहले दिन मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

सावन के पहले दिन मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

सावन के पहले दिन मंदिरों में भकतों का तांता लगा रहा। कोविड के चलते पाइप लाइन के जरिए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया। सोशल डिसटेंस के साथ...

सावन के पहले दिन मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSun, 25 Jul 2021 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सावन के पहले दिन मंदिरों में भकतों का तांता लगा रहा। कोविड के चलते पाइप लाइन के जरिए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया। सोशल डिसटेंस के साथ भगवान आशुतोष की अराधाना की गई। मंदिरों में श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था। पहले सोमवार को लेकर को विशेष तैयारी की गई है।

सावन का पावन महीना रविवार को शुरू हो गया। रविवार सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शहर के प्रमुख मंदिरों में कोविड प्रोटोकोल के तहत भक्तों को जलाभिषेक कराया गया। इस दौरान भक्तों ने भगवान भोलेनाथ की अराधाना की। मंदिरों भगवान भोलेनाथ के जयकारें लग रहे थे। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में पाइपलाइन के जरिए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे थे। वही मंदिरों में सोशल डिस्टेंस का पालन कराया जा रहा था। शहर के हरि मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, बागेश्वर मंदिर, पातालेश्वर मंदिर, औघड़दानी नर्मदेश्वर मंदिर, शिव मंदिर, नारायणपुरी मंदिर, राधाक़ष्ण मंदिर और तहसील मंदिर में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

-कोविड गाइडलाइन का किया गया पालन

सावन के पहले दिन रविवार को मंदिरों में कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा था। मंदिर में मास्क के साथ ही श्रद्धालओं को प्रवेश दिया जा रहा था। वही गेट पर ही हाथों को सेनेटाइजर करने की व्यवस्था की गई थी। प्रमुख मंदिरों में तो प्रवेश और निकास के अलग अलग द्वार की व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रबंधन की ओर से सोशल डिस्टेंस के खासे इंतजाम किए गए थे।

-सावन के पहले सोमवार को उमडेंगे श्रद्धालु

सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिर प्रबंधन की ओर से तैयारी कर ली गई है। मंदिर प्रबंधन की ओर से कोविड गाइडलाइन का पालन हो इसके विशेष इंतजाम किए गए है। दरअसल सोमवार को सावन का पहला सोमवार है जिस कारण सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने की संभावना है जिस कारण मंदिरों की ओर से इसके लिए पहले से ही तैयारी की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें