Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsDevotees Celebrate Jitiya Festival at Ancient Bhuteshwar Mahadev Temple in Saharanpur
भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया जितिया पर्व

भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाया जितिया पर्व

संक्षेप:

Saharanpur News - सहारनपुर के धोबी घाट स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने जितिया पर्व श्रद्धा से मनाया। महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और निर्जला उपवास रखा। सामूहिक कथा और पूजा का आयोजन...

Mon, 15 Sep 2025 12:27 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुर
share Share
Follow Us on

सहारनपुर। शहर के धोबी घाट स्थित प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को सुहागिन महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से जितिया पर्व मनाया। सुबह से ही महिलाएं स्नान कर पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव व जुतिया माता की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं ने पुत्रों की लंबी आयु और परिवार की मंगलकामना हेतु निर्जला उपवास रखा। मंदिर परिसर में सामूहिक कथा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। देर शाम व्रत का पारण कर पुनः सामूहिक पूजा की गई। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति और धार्मिक माहौल से सराबोर रहा। गायत्री देवी, पूनम, पुष्पगिरी, ओमकलगिरी, पूजा गिरी, बीरू, टुनटुन देवी, प्रमिला, उषा देवी, मनीता, राशि गिरी, अनिता, बॉबी, बिंदु देवी, कांति, राजकुमारी देवी, प्रीतमा और ममता आदि रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।