छह दिवसीय प्रभातफेरियों का शुभारंभ
Saharanpur News - देवबंद में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को छह दिवसीय प्रभातफेरियों का शुभारंभ हुआ। प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर विभिन्न स्थानों पर गई। इस दौरान संगत...

देवबंद श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को छह दिवसीय प्रभातफेरियों का शुभारंभ हुआ।
रविवार अल-सुबह प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, लाजपत नगर कालोनी और रेलवे रोड़ होते हुए दुर्गा कालोनी स्थित गगनदीप सिंह के आवास पर पहुंची। इस दौरान संगत ने अरदास की। जबकि मार्ग में सिमरनजीत सिंह, चन्नी बेदी और हरप्रीत बेदी ने गुरवाणी का गायन किया। जिसके बाद प्रभातफेरी गुरुद्वारा साहिब वापिस पहुंची। यहां गुरदयाल सिंह, अमनदीप सिंह और चंद्रदीप सिंह ने गुरवाणी का गायन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन उपरांत लंगर का वितरण किया। इस दौरान गुरूद्वारा कमेटी की ओर से गगनदीप सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने बताया कि 3 जनवरी तक प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 3 जनवरी को श्री अखंड पाठ प्रारंभ होंगे। 5 जनवरी को गुरुपर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान सेठ कुलदीप कुमार, सुमित उप्पल, सचिन छाबड़ा, परमजीत सिंह, हर्ष भारती, गुरविंदर बेदी पवन भाटिया, जसमीत सिंह, गुरदीप सिंह, कमल सिंह, बलविंदर सिंह और गुरजंट सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।