Saharanpur News: कांवड़ मार्ग पर नहीं बिकेगा अंडा-मांस और उससे बने पद्धार्थ
Saharanpur News: श पर देवबंद फूड इस्पेक्टर विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए वहां चल रहे होटल, ढ़ाबा और रेस्टोरेंट संचालको को प्रशासन की म

Saharanpur News: देवबंद। कांवड़ मार्ग पर अंडा-मीट नहीं बिकेगा। खाद्धय विभाग ने शुक्रवार को देवबंद स्थित कांवड़ा मार्ग का निरीक्षण कर वहां बने होटल, ढ़ाबो और रेस्टोरेंट संचालकों को सीधा निर्देश देते हुए प्रशासन की मंशा से अवगत कराया। मुख्य खाद्ध्य सुरक्षा अधिकारी पंकज गुप्ता और सहायक आयुक्त खाद्धय डा. चमन लाल के निर्देश पर देवबंद फूड इस्पेक्टर विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए वहां चल रहे होटल, ढ़ाबा और रेस्टोरेंट संचालको को प्रशासन की मंशा से अवगत कराते हुए उन्हें कांवड़ के दौरान अंडा एवं मांस से बनने वाली चीजो को बंद करने को निर्देशित किया।
साथ ही निर्देशित किया कि इस दौरान वहां बिकने वाले भोज्यपद्धार्थो की रेट लिस्ट लगाई जाए। जिसमे एक चाय 15 रुयपे की तो जलेबी 150 रुयपे किलो बेचने को निर्देशित किया। समोसा और पकोड़ा 15 से 20 रुपये, दूध 70 रुपये लीटर, दाल-रोटी 80 रुपये में बिक्री करने को कहा। खाद्धय विभाग ने इसी तरह खाने-पीने की 20 चीजो की लिस्ट बनाकर होटल, ढ़ाबो और रेस्टोरेंट में चस्पा कराई। जिसमे ष्घेवर से लेकर मौसंबी और अनार का जूस भी शामिल है। सहायक खाद्धय आयुक्त डा. चमनलाल ने बताया कि कांवड़ के दौरान कांवड़ मार्ग पर अंडा-मांस या उनसे बने भोज्यपद्धार्थ कांवड़ के दौरान नहीं बिकेंगे। देवबंद खाद्धय अधिकारी विनोद कुमार ने भी इस दौरान नगर की मांस-मछली की दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें बंद करने को निर्देशित किया।


