कराटे में तीन स्वर्ण सहित जीते चार पदक
Saharanpur News - देवबंद एकेडमी के खिलाडिय़ों ने उत्तर प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। निशु प्रजापति, तनु प्रजापति और अनिकेत कुमार का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। विजेताओं को सम्मानित किया गया और कोच बसंत उपाध्याय को भी स्मृति चिह्न दिया गया।

देवबंद। मेरठ में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कराटे चैंपियनशिप में देवबंद एकेडमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक सहित चार पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तीनो स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन चयन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया में नेशनल के लिए हुआ है। एकेडमी कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि निशु प्रजापति, तनु प्रजापति व अनिकेत कुमार ने अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक और आयुष कुमार ने अपनी कैटेगरी में रजत पदक जीतकर क्षेत्र व जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि निशु प्रजापति, तनु प्रजापति व अनिकेत कुमार का चयन कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया में नेशनल के लिए हुआ है।
नेशनल चैंपियनशिप 22 से 24 मार्च तक मध्य प्रदेश में होगी। विजयी खिलाडिय़ों को उत्तर प्रदेश के जनरल सेकेटरी अमित गुप्ता और मेरठ ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन गोयल ने पदक पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही कोच बसंत उपाध्याय को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



