ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश सहारनपुरनई बस्ती में गंदगी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

नई बस्ती में गंदगी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन

गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मोहल्लेवासियों ने गंदगी के खिलाफ प्रदर्शन...

नई बस्ती में गंदगी के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,सहारनपुरSat, 23 Oct 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गंदगी के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। मोहल्लेवासियों ने गंदगी के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कस्बे के नई बस्ती में घरों के आसपास पड़ी गंदगी से लोग परेशान हैं। कई दिनों से नई बस्ती निवासी गंदगी को हटाने के लिए नगर पंचायत से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हुआ।

गंदगी को लेकर बस्ती के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौजूद खमर का आरोप था कि कई दिनों से घरों के आसपास पड़े कूड़े के ढेर को उठाने के लिए वह नगर पंचायत कार्यालय को गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कूड़े के ढेर को नहीं उठाया जा रहा।

फुरकान, अब्बास, भूरा, शमशाद, नौशाद, शाहबाज, जाहिद, लियाकत आदि ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या रोज बढ़ती जा रही है। ऐसे में बस्ती में लगे कूड़े के ढेर के कारण मच्छरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। नई बस्ती वासियों ने कूड़े के ढेर को हटवाने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें